सीएचसी में जन्मे दो नवजातों की मौत
हृद्ग2द्य4 ढ्डश्रह्मठ्ठ स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ द्धश्रह्यश्चद्बह्लड्डद्य हृद्ग2द्य4 ढ्डश्रह्मठ्ठ स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ द्धश्रह्यश्चद्बह्लड्डद्य हृद्ग2द्य4 ढ्डश्रह्मठ्ठ स्त्रद्बद्ग द्बठ्ठ द्धश्रह्यश्चद्बह्लड्डद्य
ऊंचाहार : समय से पहले डिलीवरी और कम वजन के कारण दो नवजात बच्चों की मौत हो गई। दोनों का जन्म सीएचसी में हुआ। कम वजन वाले बच्चे की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सांसें थम गईं।
पहला मामला क्षेत्र के गांव पूरे तीर का है। यहां के मूलचंद्र की पत्नी अनीता को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार रात सीएचसी लाया गया था। रात में अनीता ने एक पुत्र को जन्म दिया। यह उनका तीसरा बच्चा था। नवजात का वजन काफी कम होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा था। रविवार की शाम को नवजात की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
दूसरा मामला क्षेत्र के रतापुर गांव का है। गांव निवासी दिनेश कुमार की पत्नी अंशू को प्रसव पीड़ा होने पर रविवार शाम सीएचसी लाया गया। प्रसूता को काफी दर्द था। अस्पताल में चिकित्सकों ने किसी प्रकार उसका प्रसव कराया। यह उसका पहला बच्चा था। लेकिन प्रसव के बाद नवजात की मौत हो गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरबी ¨सह ने बताया कि अंशू को समय से पहले प्रसव हुआ था, इसलिए नवजात का पूरा विकास नहीं हो पाया था। जबकि अनीता के नवजात का वजन काफी कम था। इसलिए उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया था।