Move to Jagran APP

गोंडा में तैनात महिला सिपाही ने लगाया दुराचार का आरोप

रायबरेली गोंडा जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने दुराचार का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Mar 2020 11:51 PM (IST)Updated: Mon, 02 Mar 2020 06:11 AM (IST)
गोंडा में तैनात महिला सिपाही ने लगाया दुराचार का आरोप
गोंडा में तैनात महिला सिपाही ने लगाया दुराचार का आरोप

रायबरेली : गोंडा जिले में तैनात एक महिला सिपाही ने दुराचार का आरोप लगाया है। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। पुलिस अभी गिरफ्तारी की बात से इन्कार कर रही है।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। मौजूदा समय में उसकी तैनाती गोंडा जिले में है। रविवार को सिपाही अपने परिवारीजनों के साथ थाने पहुंची। आरोप लगाया कि मिल एरिया थाना क्षेत्र के जवाहर विहार के रहने वाले एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर उसके साथ दुराचार किया। अब शादी से इन्कार कर रहा है। मामले की तहरीर मिलने के पुलिस ने छानबीन शुरू की। आरोपित की तलाश में हरचंदपुर पुलिस उसके घर पहुंची। सूत्रों कहते हैं आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। लेकिन, पुलिस इंकार कर रही है। इधर, देर शाम तक एफआइआर न लिखे जाने से नाराज महिला सिपाही पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाईं से मिलने उनके आवास पहुंची। वहां से हरचंदपुर पुलिस को एफआइआर लिखने के निर्देश दिए। उधर, थानाध्यक्ष अनिल सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। केस दर्ज करके उचित कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.