Move to Jagran APP

नही तय हो पा रहे मिलर, कैसे मिलेगी धान खरीद को रफ्तार

टोकन लेकर क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे किसान नहीं लिया जा रहा धान

By JagranEdited By: Published: Sun, 28 Nov 2021 11:25 PM (IST)Updated: Sun, 28 Nov 2021 11:25 PM (IST)
नही तय हो पा रहे मिलर, कैसे मिलेगी धान खरीद को रफ्तार
नही तय हो पा रहे मिलर, कैसे मिलेगी धान खरीद को रफ्तार

रायबरेली: मिलर तय न हो पाने के चलते क्रय केंद्र प्रभारियों के सामने धान खरीदकर रखने की समस्या आ रही है। इसके कारण धान खरीद के रफ्तार नहीं मिल रही है। टोकन लेकर किसान क्रय केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन धान खरीदा नहीं जा रहा है।

loksabha election banner

कृषि उत्पादन मंडी समिति के धान क्रय केंद्र में शुक्रवार तक आठ किसानों से 353 क्विंटल धान खरीद की गई थी। यहां पर महज 1500 बोरे ही आए थे। बोरों की कमी और मिलर तय न होने से यहां बहुत धीमी गति से धान खरीदा जा रहा है। गोदाम के नाम पर एक कमरा है, वह भी फुल हो चुका है। मंडी निरीक्षक इफ्तखार अहमद का कहना है कि यदि मिलर तय हो जाएं तो गोदाम खाली हो जाए। इसके बाद तेजी के साथ धान खरीद की जा सकती है। टिन शेड के नीचे खुले में धान लगाने पर बारिश होने पर भीगने व बेसहारा मवेशियों द्वारा नुकसान पहुंचाने का खतरा है। इसी प्रकार मंडी समिति लालगंज में ही बने दूसरे क्रय केंद्र में 45 हजार क्विटल धान खरीद का लक्ष्य है। यहां पर 41 किसानों से दो हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। गोदाम के नाम पर बनी तीन दुकानें धान से भर चुकी हैं। हालांकि, यहां पर एक मिलर शनिवार को तय हुआ है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी करने व धान भेजने में लगभग एक सप्ताह का समय लग जाएगा। इस केंद्र में लगभग 600 किसान टोकन ले चुके हैं। मंडी समिति के क्रय केंद्र में 450 किसान अपना नाम धान बेचने के लिए लिखा चुके हैं। ऐसे में निर्धारित समय में सभी किसानों से धान खरीद संभव नहीं दिख रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.