सुहागिनों ने व्रत रख पूजन, अखंड सौभाग्य की कामना
--महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से किया पूजन-अर्चन --नवविवाहिताओं में रहा उल्लास पूजन के दौरान खूब बरसे बादल
रायबरेली : सुहागिन महिलाओं ने गुरुवार को वट सावित्री का व्रत रखा। बरगद का पूजन कर अखंड सौभाग्य की कामना की। साथ ही पति की लंबी आयु का वर मांगा। बारिश के बावजूद महिलाओं में दर्शन-पूजन को लेकर खासा उत्साह रहा।
शहर के फायर स्टेशन, इंदिरा नगर, मढ़ी देवी मंदिर समेत पूरे जनपद में सुबह से ही महिलाओं ने विधि-विधान से बरगद की पूजा की। कच्चे सूत के साथ 11 बार परिक्रमा करके पति के दीर्घायु होने की कामना की। इसके साथ ही सिदूर, दर्पण, मौली, काजल, मेहंदी, चूड़ी, बिदी का अर्पण किया। पूजन को लेकर नवविवाहिताओं में काफी उल्लास रहा। इस दौरान कई स्थानों पर वे सेल्फी लेती नजर आईं। दूर होती बाधाएं डलमऊ : बड़ा मठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने वट सावित्री पूजन के महत्व के बारे में बताया कि अमावस्या के दिन बरगद की पूजा का विशेष महत्व है। इस दिन बरगद की पूजा करने व दान देने से जीवन में आने वाली बाधाएं समाप्त होती हैं। सौभाग्यवती महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इनसेट--
हल्दी, कुमकुम से पूजन जगतपुर, खीरों, लालगंज समेत सभी जगह महिलाओं ने पति के दीर्घायु की कामना की। महिलाएं घर में आटे के गुलगुले, चना और गुड़ का प्रसाद लेकर वटवृक्ष के पास पहुंचीं। हल्दी, कुमकुम का चंदन लगाकर पूजन किया। इसके बाद वृक्ष के नीचे प्रसाद ग्रहण किया।
सौ रुपये किलो बिका खरबूजा
लालगंज : वट सावित्री पूजा में महिलाएं खरबूजा चढ़ाती हैं। बुधवार को खरबूजे का थोक दाम 20 रुपये किलो रहा। वहीं, खरबूजा गुरुवार को 100 रुपये किलो बिका। दाम सुनकर लोग दंग रह गए, लेकिन मजबूरन लोगों ने अधिक दाम देकर खरीदारी की।