भूमि विवाद में मारपीट, फायर झोंका
रुड्डठ्ठस्त्र स्त्रद्बह्यश्चह्वह्लद्ग, द्घद्बह्मद्बठ्ठद्दरुड्डठ्ठस्त्र स्त्रद्बह्यश्चह्वह्लद्ग, द्घद्बह्मद्बठ्ठद्द
रायबरेली : भदोखर के झकरासी गांव में सोमवार सुबह भूमि पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। इसी बीच एक पक्ष द्वारा हवाई फायर झोंक दिया। जिससे गांव में दहशत फैल गई। पुलिस ने पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव के जगन्नाथ शुक्ल के घर के सामने भूमि बंजर पड़ी है। इस पर उनके पुत्र सत्यम और शुभम कब्जा करना चाह रहे थे। कुछ निर्माण कार्य भी करा लिया गया था। जिसकी शिकायत उनके पड़ोस में रहने वाले दिनेश ने तहसील में कर दी थी। उस पर एसडीएम के आदेश के बाद निर्माण कार्य ढ़हा दिया गया था। तभी से दोनों परिवारों के बीच तनाव की स्थिति बनी रहती है। सुबह लगभग आठ बजे इसी बात को लेकर आमने-सामने आ गए। जगन्नाथ और उनके पुत्र सत्यम, शुभम का दिनेश और उनके पुत्र प्रांशू और हिमांशू से झगड़ा हो गया। मारपीट के दौरान किसी ने हवाई फायर कर दिया। सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्ष एक दूसरे पर हवाई फायर झोंकने का आरोप लगाने लगे। पुलिस जगन्नाथ, सत्यम, दिनेश, प्रांशू और हिमांशू को पकड़कर थाने ले आयी। दोनों पक्षों की तहरीर पर जानलेवा हमले का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपित शुभम अभी फरार है। निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने बताया कि मामला मारपीट का है। फाय¨रग का आरोप दोनों पक्ष लगा रहे हैं। इसलिए मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।