जगतगुरु शंकराचार्य ने की थी चार पीठों की स्थापना
डलमऊ (रायबरेली) सनातन धर्म पीठ बडा मठ में गुरुवार को आदि जगतगुरु शंकराचार्य की जयंती म
डलमऊ (रायबरेली) : सनातन धर्म पीठ बडा मठ में गुरुवार को आदि जगतगुरु शंकराचार्य की जयंती मनाई गई। बड़ा मठ के महामंडलेश्वर ने सर्व प्रथम आदि जगतगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का विधि विधान के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन किया।
नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ ने भी आदि जगतगुरु शंकराचार्य की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया। सनातन धर्म की रक्षा के लिए अल्प आयु में अकल्पनीय प्रयास करने वाले आदि जगतगुरु शंकराचार्य के जीवन पर बड़ा मठ के महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि ने प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए आदि जगतगुरु शंकराचार्य ने चार पीठों की स्थापना की व संन्यासियों की रक्षा के लिए नागा सन्यासियों के अखाड़े भी बनाए। अखाड़ों में विवाद न हो, इसके लिए उन्होंने मठामनाय नाम से संविधान भी बनाया। इस मौके पर ब्रह्मचारी दिव्यानंद गिरि, गीतानंद गिरि, शिवा नंद, शैलेश मिश्र, संतोष त्रिवेदी, बब्बू पंडा सहित बडी संख्या में मठ के शिष्य मौजूद रहे।