अबीर-गुलाल के बीच गणपति बप्पा को दी विदाई
रायबरेली : गणेश उत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं अब विसर्जन भी शुरू हो गय
रायबरेली : गणेश उत्सव जिले भर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। वहीं अब विसर्जन भी शुरू हो गया। राजघाट, डलमऊ गंगा तट पर विसर्जन के लिए ढोल नगाड़े पर थिरकते लोग पहुंच रहे हैं। वहीं अबीर-गुलाल के साथ गणपति बप्पा को विदाई दी। इस दौरान गणपति बप्पा मोरया के साथ खूब जयकारे लगे।
जगमोहनेश्वर धाम चंदापुर मंदिर में गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। एक हजार नामों के द्वारा लड्डू, दूब और मखाना द्वारा सहस्त्र अर्चन किया गया। आचार्य पं. नरेशचंद्र शास्त्री, पं. श्रवण कुमार द्विवेदी ने पूजा अर्चना कराया। कार्यक्रम संयोजक राघव मुरारका ने बताया कि 23 सितंबर को अनंत चतुर्दशी को राजघाट पर विसर्जन किया जाएगा। उधर, खीरों क्षेत्र में चल रहे गणपति महोत्सव शनिवार को संपन्न हो गया। अनेक गांवों में बीती 13 सितंबर को गणपति की मूर्तियों की स्थापना की गयी थी। इस दौरान सभी पूजा स्थलों पर विभिन्न धार्मिक आयोजन किये गए। कस्बा खीरों के रामेश्वर धाम, पुरानी बाजार, नयी बाजार, पुराना खीरों आदि स्थलों पर मूर्ति स्थापना कर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन किया गया।
इसके साथ ही पाहो, ²गपालगंज, देवगांव, भीतरगांव, सेमरी सहित कई गांवों में भी गणेशोत्सव मनाया गया। इन सभी गांवों में स्थापित की गयी मूर्तियों को शनिवार को बनईमऊ गांव के पास शारदा सहायक नहर पुरवा ब्रांच में विसर्जित कर दिया गया। इस दौरान स्थापना स्थल से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्त ट्रैक्टर ट्रालियों से व पैदल विसर्जन स्थल तक पहुंचे। इससे पूर्व विसर्जन यात्रा अनेक गांवों में घुमाई गई। इस यात्रा में पूरा वातावरण भक्तिमय था।