Move to Jagran APP

साथियों ने राजमिस्त्री को कुएं में फेंका

संवादसूत्र, जगतपुर (रायबरेली) : थाना क्षेत्र जगतपुर में कुसुमी गांव के निकट गुरुवार रात एक राज

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:12 PM (IST)
साथियों ने राजमिस्त्री को कुएं में फेंका
साथियों ने राजमिस्त्री को कुएं में फेंका

संवादसूत्र, जगतपुर (रायबरेली) : थाना क्षेत्र जगतपुर में कुसुमी गांव के निकट गुरुवार रात एक राजमिस्त्री संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उसकी आवाज सुनी तो उसे कुएं से निकाला गया। पीड़ित ने अपने ही साथी पर कुएं में धकेलने का आरोप लगाया है।

loksabha election banner

गोकुलपुर निवासी शिव प्रसाद पुत्र राजाराम राजमिस्त्री है। वह गुरुवार रात कुसुमी गांव से शौचालय निर्माण का काम करके वापस घर लौट रहा था। उसके साथ गोकुलपुर गांव का ही उसका साथी भी बाइक से गांव लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पूरे झाम के पास रमापाल ने बाइक रोक दी। इसी बीच रमापाल के दो और साथी आ गए। इन लोगों ने उसे मारा-पीटा और कुएं में धकेल दिया। साथ ही उसकी बाइक, मोबाइल व 37 सौ रुपये नकद भी लूट लिए। सुबह जब उसे होश आया तो उसने मदद के लिए आवाज लगायी। पूरे झाम गांव के लोगों ने उसे देखा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकाला। फिर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उसे थाने लाया गया। शिव प्रसाद से पुलिस ने तहरीर ले ली है। प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। जो सत्य होगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.