Move to Jagran APP

मुंशीगंज में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी

बुधवार देर रात दो स्कार्पियो पर सवार होकर आए हमलावरों ने की वारदात दबंग युवकों के खिलाफ केस दर्ज

By JagranEdited By: Published: Fri, 11 Jun 2021 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 11 Jun 2021 12:03 AM (IST)
मुंशीगंज में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी
मुंशीगंज में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर गोलीबारी

रायबरेली : प्रॉपर्टी डीलर व व्यापार मंडल के पदाधिकारी पर बुधवार की रात स्कार्पियो सवार बदमाशों ने गोलीबारी की। उन्होंने किसी तरह घर में छिपकर जान बचाई। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। वारदात से कस्बे के व्यापारियों में दहशत व्याप्त है। घटना भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज में हुई।

loksabha election banner

मुंशीगंज की पुरानी सड़क मुहल्ला निवासी मनीष पांडेय उर्फ बंटी रात करीब 11.45 बजे बिस्तर पर लेटने जा रहे थे। इसी बीच दो स्कार्पियो से करीब दस-12 युवक उनके दरवाजे आ गए और लगातार हार्न बजाने लगे। आवाज सुनकर मनीष बाहर निकले तो युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। बात यहीं खत्म नहीं हुई, हमलावरों ने उनके दरवाजे पर करीब आठ-दस राउंड फायरिग कर दी। विवाद की स्थिति देख स्थानीय लोग मदद के लिए घरों से निकले। डायल-112 की पुलिस टीम भी प्रॉपर्टी डीलर के घर की तरफ बढ़ी। खुद को घिरता देख हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने उनका पीछा भी किया, लेकिन पकड़ नहीं सके। मनीष व्यापार मंडल के व्यवस्थापक हैं और प्रापर्टी डीलिग का काम भी करते हैं।

एसओ पंकज तिवारी मौके पर पहुंचे। मनीष के भाई राहुल पांडेय की तहरीर पर शहर में शुक्ला पेट्रोलपंप, जेल रोड के निकट रहने वाले शुभम मिश्र और विकास जायसवाल के खिलाफ नामजद व कई अन्य अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमले का मामला पंजीकृत किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

चौकी इंचार्ज बने अनजान

जहां वारदात हुई, वहां से महज कुछ दूरी पर चौकी बनी हुई। गुरुवार की दोपहर तक चौकी इंचार्ज सुरेश सिंह को वारदात की जानकारी नहीं हो सकी। वे तो फायरिग होने से इन्कार कर रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.