अखिलेश सिंह के त्रयोदश संस्कार में पहुंचे उपमुख्यमंत्री, व्यक्त की संवेदना Raibareilly News
पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के त्रयोदश संस्कार में लगा वीवीआइपी का मेला। बेटी अदिति सिंह से मुलाकात कर उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने व्यक्त की संवेदना।
रायबरेली, जेएनएन। पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के त्रयोदश संस्कार में रविवार को श्रद्धांजलि पुष्पांजलि देने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा लालूपुर चौहान पहुंचे। इस दौरान उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह से मुलाकात की। श्रद्धांजलि देकर शोक संवेदना व्यक्त की। वहीं, इस मौके पर कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, एमएलसी दीपक सिंह आदि भी पहुंचे।
बता दें, बीते २७ अगस्त को जिले के एक दिन के दौरे पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पहुंची थीं। अपने दौरे के दौरान प्रियंका गांधी लालूपुर में पूर्व विधायक स्वर्गीय अखिलेश सिंह के आवास पहुंचकर उनके निधन पर शोक शोक संवेदना व्यक्त की थी। मौके पर पूर्व विधायक अखिलेश सिंह की पत्नी वैशाली सिंह, उनकी बेटी सदर विधायक अदिति सिंह और दिव्यांशी सिंह से मिलकर दुख बांटा और कहा था कि हम सब आपके साथ हैं।