जमीन पर कब्जे को लेकर मारपीट, सात घायल
रायबरेली : बंजर की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें 6 महिला समेत सात लो
By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Feb 2019 12:20 AM (IST)Updated: Sat, 16 Feb 2019 12:20 AM (IST)
रायबरेली : बंजर की जमीन पर कब्जे को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। इसमें 6 महिला समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के पैड़ापुर गांव का है। रमेश कुमार और शीतला प्रसाद के बीच एक बंजर की भूमि पर कब्जे को लेकर काफी अरसे से विवाद चल रहा था। शुक्रवार को दोनों पक्षों मे भिड़ंत हो गई। जिसमें एक पक्ष से राज कुमारी और फूलमति घायल हो गए। दूसरे पक्ष से सुमित्रा देवी, शकुंतला देवी, धर्मा देवी, सीमा देवी और सज्जन कुमार घायल हुए। घायलों में धर्मा देवी की हालत गंभीर है। उनको जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कार्यवाहक कोतवाल तौफीक खान ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें