राहुल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कांग्रेसियों में जश्न
रायबरेली : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही कांग्रेसियों के चेहरे सोमवार को खुशी
रायबरेली : राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनते ही कांग्रेसियों के चेहरे सोमवार को खुशी से खिल उठे। एक-दूसरे को बधाई दी गयी। साथ ही जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक में निकाय चुनाव में हार-जीत पर भी चर्चा की गयी।
राहुल गांधी कांग्रेस के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हैं। सुबह से ही कांग्रेस पार्टी की निगाह चुनाव पर थी। फोन से दिल्ली से जानकारी ली जा रही थी। जैसे ही पता चला कि राहुल गांधी नए अध्यक्ष बन गए तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा। जिला कमेटी की तिलक भवन में मासिक बैठक शुरू हुई। इसमें सबसे पहले राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी गयी। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी 2019 का चुनाव जीतेगी तथा वह कांग्रेस को नई ऊंचाई पर ले जाएंगे। बैठक में ब्लाक अध्यक्षों द्वारा विकास के कार्यो में आ रही अड़चनों के बारे में गंभीरता से लिया गया। इस दौरान ऊंचाहार में युवक कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष अभिषेक विश्वकर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखा गया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष गणेश शंकर पांडेय, निशिकांत चौहान, पद्मधर ¨सह, हीरालाल यादव, निर्मल शुक्ल, अनवार खान, लाल आशकिरन ¨सह, राम खेलावन पासी, अजीत ¨सह, राकेश राना, मो जपरूल, सतगुरुदेव लोधी, राजेंद्र मिश्र, उमा चौधरी, प्रमेंद्र पाल ¨सह आदि मौजूद रहे।
कांग्रेस को मिलेगी युवा सोच
उधर, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सईदुल हसन ने कहा कि राहुल की ताजपोशी से कांग्रेस को युवा सोच मिलेगी । व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता आशीष द्विवेदी ने राहुल गांधी के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं और साथियों को बधाई दी। मौके पर गणेश शंकर पांडेय, राजकुमार दीक्षित, सुनील तिवारी, सूर्य कुमार वाजपेयी, पंकज सोनकर, प्रकाश मुरारका, शत्रोहन सोनकर, धीरज श्रीवास्तव, प्रमोद त्रिपाठी, मुन्ना घोसी, प्रमोद पाण्डेय, मंनोज त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
पटाखे फोड़कर मनाया जश्न
डीह संवादसूत्र के अनुसार राहुल गांधी के निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर राजीव गांधी तिराहे पर कांग्रेस के पदाधिकारियों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष फूलचंद्र गुप्ता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के नेतृत्व में जी जान से पार्टी हित में काम करने का आह्वान किया।
तिलोई विधानसभा क्षेत्र प्रभारी यदुवेंद्र तिवारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि जिस प्रकार हम लोग सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी हित में कार्य कर रहे थे उसी प्रकार राहुल गांधी के साथ कंधे से कंधा मिला कर चलना है। इस अवसर पर मुकुट प्रसाद मिश्रा, विक्रमजीत ¨सह, प्रेमचंद्र अग्रहरि, रामलखन भारती, एसपी ¨सह समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।