Move to Jagran APP

घर में घुसकर सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की लूटी चेन

रायबरेली : शहर में महिलाएं अब घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बुधवार को ब

By JagranEdited By: Published: Wed, 14 Nov 2018 11:41 PM (IST)Updated: Wed, 14 Nov 2018 11:41 PM (IST)
घर में घुसकर सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की लूटी चेन
घर में घुसकर सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की लूटी चेन

रायबरेली : शहर में महिलाएं अब घरों के अंदर भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। बुधवार को बेखौफ स्नेचर घर के अंदर घुसकर एक सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की सोने की चेन ले उड़े। इस घटना के बाद लोगों, खासकर महिलाओं में खौफ और गुस्सा व्याप्त है।

loksabha election banner

सेना से सेवानिवृत्त स्व. देवेश चंद्र मिश्रा का परिवार शहर के प्रकाश नगर में रहता है। सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी मालती मिश्रा अपने बेटे राकेश के साथ कहीं गईं थीं। वापस आने पर राकेश ने अपनी मां को घर के गेट पर उतारा और फिर चला गया। महिला घर के अंदर पहुंची, तभी बाइक पर सवार दो लोग वहां आए। उनमें से एक ने महिला से किसी का पता पूछा। महिला ने जानकारी न होने की बात कही और फिर घर के अंदर जाने लगी। इसी दौरान एक युवक बाइक से उतरा और घर के अंदर घुसकर महिला के गले में पड़ी सोने की चेन छीन ली। महिला ने चीखपुकार मचाई, लेकिन तब तक स्नेचर फरार हो गए। बताते हैं कि स्नेचरों ने पहचान छिपाने के लिए सिर पर हेलमेट पहन रखा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। लूटी गई चेन की कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

एक महीने के अंदर दूसरी वारदात

शहर में एक बार फिर से स्नेचर सक्रिय होने लगे हैं। एक महीने के अंदर हुई यह दूसरी वारदात है। इससे पहले कैनाल रोड पर स्थित एक स्कूल के निकट महिला की चेन बदमाशों ने छीन ली थी। इस घटना का अब तक राजफाश नहीं हुआ। महिलाएं स्नेचरों का सबसे ज्यादा शिकार बनती हैं। इनकी सक्रियता के बाद शहर की महिलाओं में दशहत का माहौल है।

केस दर्ज कर लगाया जाएगा पता

सेवानिवृत्त कर्नल की पत्नी की सोने की चेन लूटे जाने की घटना की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके स्नेचरों का पता लगाया जाएगा।

-एके ¨सह, शहर कोतवाल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.