Move to Jagran APP

राम का अस्तित्व नहीं तो हनुमान जी के दर्शन क्यों : योगी

रायबरेली मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जीआइसी ग्राउंड में धर्म आतंकवाद और भ्रष्

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 May 2019 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 03 May 2019 11:47 PM (IST)
राम का अस्तित्व नहीं तो हनुमान जी के दर्शन क्यों : योगी
राम का अस्तित्व नहीं तो हनुमान जी के दर्शन क्यों : योगी

रायबरेली : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को जीआइसी ग्राउंड में धर्म, आतंकवाद और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर कांग्रेस को घेरा। रायबरेली और अमेठी में डटीं प्रियंका वाड्रा इस बार उनके निशाने पर रहीं।

loksabha election banner

शहर के जीआइसी मैदान पर उमड़ी भीड़ देख गदगद हुए मुख्यमंत्री कुल 35 मिनट धाराप्रवाह बोलते रहे, वे बोले, प्रियंका ने अयोध्या में हनुमान गढ़ी में हनुमान जी का दर्शन किया। रामलला का दर्शन करने जाते समय कहा कि वो विवादित जगह है। हमारे रामलला को विवादित कैसे कह दिया आपने। रामलला विवादित हैं क्या? क्या रामलला को विवादित मानेंगे। इससे बड़ा अपमान क्या हो सकता है। जिस कांग्रेस ने 2005 में सुप्रीम कोर्ट को शपथ पत्र देकर कहा हो कि राम और कृष्ण का तो अस्तित्व ही नहीं है। आपके भगवान को भी इन्होंने कहा कि ये काल्पनिक हैं। तो प्रियंका वाड्रा हनुमान गढ़ी में किसका दर्शन करने गई थीं। इनसेट -फिर समझाया कि रामलला विवादित नहीं हैं

योगी ने बताया कि हाईकोर्ट ने जो फैसला दिया है 30 सितंबर 2010 को जहां रामलला विराजमान हैं, वही रामजन्म भूमि है। केस सुप्रीम कोर्ट में गया है, बंटवारे की बात आ गई है। जो बंटवारे की बात आ गई, ये विवादित है। विवादित राम जन्म भूमि नहीं है। रामलला विवादित नहीं हैं।

कौन हैं मामा, अंकल

प्रियंका से पूछिए कि क्वात्रोची से इस शाही परिवार का क्या संबंध है। क्वात्रोची सबसे बड़ा दलाल था बोफोर्स तोप का। दूसरा यूपीए सरकार में घोटाला हुआ था अगस्ता वेस्टलैंड हेलीकाप्टर का। इस हेलीकाप्टर घोटाले में इसी शाही परिवार से जुड़े हुए इनके इटली के मित्र क्रिश्चियन मिशेल जेल में बंद है। शाही परिवार से पूछो कि इस क्रिश्चियन मिशेल से इनका क्या संबंध है। चाचा का, अंकल का, मामा का कुछ तो संबंध होगा न। ये आपको नहीं पहचानते

जब चुनाव आते हैं तो पूरा परिवार अमेठी रायबरेली में घर-घर के साथ अपना भावनात्मक रिश्ता दिखाने के लिए आता है। और पांच साल तक कोई पूछने नहीं आता, झांकने नहीं आता। -----दिनेश की बात सुन मुख्यमंत्री हंस पड़े

भाजपा के प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह ने माइक संभालते हुए कहाकि इस बार मैं थोड़ा ज्यादा बोल लूं। क्योंकि मुख्यमंत्री की पिछली सभा में कम बोला था तो अखबार ने लिख दिया था कि 'दिनेश सिंह सबसे कम बोले'। ऐसे में आज मुझे बोल लेने दीजिए। उनकी इस बात पर मुख्यमंत्री हंस पड़े। फिर दिनेश सिंह ने जमकर भाषण दिया। उन्होंने कहाकि पैर छूने का ताना देने वाली प्रियंका वाड्रा को यह जानना चाहिए कि हम सम्मान देने में नब्बे अंश तक झुक जाते हैं। यह हमारे संस्कार में है। वे बोले, कि इसके अलावा प्रियंका एक भी आरोप नहीं लगा सकती हैं। क्योंकि हम बेदाग हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.