दो पक्षों में मारपीट, आठ घायल
शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रायबरेली : थाना क्षेत्र के गुलाबगंज मजरे खुरहटी गांव में शुक्रवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
गांव के अखिलेश का घर कच्चा है। वह घर की दीवार के पीछे मिट्टी लगा रहा था। जिसका दूसरे पक्ष के नन्हू आदि विरोध कर रहे थे। इसी बात पर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। विजय, देशराज, अखिलेश, ज्ञानवती, राजकुमारी, श्रीनाथ व रामसुख और दूसरे पक्ष से नन्हू घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। विजय, देशराज व अखिलेश की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष जेपी यादव ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।