होनहारों के सपनों को लगे पंख
रायबरेली सीबीएसई परीक्षा परिणाम गुरुवार को आया तो होनहारों के सपनों को मानो पंख लग
रायबरेली : सीबीएसई परीक्षा परिणाम गुरुवार को आया तो होनहारों के सपनों को मानो पंख लग गए। अचानक मिली खुशी से हर कोई झूम उठा। परिवार में जश्न का माहौल हो गया। अब इनमें से आइएएस, पीसीएस, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक तो कोई सेना में जाकर देश की सेवा करना चाहता है। इनसेट
आइएएस बनने का सपना
फोटो संख्या-25
शहर के अयोध्यापूरी रहने वाली उन्नति को 95 प्रतिशत अंक मिले। पिता उमाकांत तिवारी अधिवक्ता, मां सुनीता तिवारी गृहणी हैं। एक भाई और दो बहन में उन्नति सबसे बड़ी है। कहती है कि वह आगे चलकर आइएएस की तैयारी करेगी। इस सपने को पूरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ूंगी।
इंजीनियर बन करेंगे राष्ट्र निर्माण
फोटो संख्या- 26
ऊंचाहार के गंगौली निवासी अंशुमान किसान परिवार से जुड़ा है। अपने जीजा सुरेश कुमार के घर सलोन क्षेत्र के परहरी में रहकर पढ़ाई करता है। कहता है कि कृषि ही उसके परिवार का एक मात्र सहारा है। पिता राजाराम साहू खेती करते हैं। उसका सपना इंजीनियर बनने का है।
आइएएस बनने का लक्ष्य
फोटो संख्या- 27
जगतपुर क्षेत्र के पूरे विजयी सिंह निवासी राघवेंद्र सिंह के पिता राजेश सिंह शिक्षक, जबकि सुमन सिंह गृहणी है। इंटर में 95.8 प्रतिशत अंक हासिल कर सबका भरोसा जीता। गांव से आकर शहर में पढ़ाई की। सबका सपना पूरा किया। अब अगला लक्ष्य आइएएस बनने का है, जिसे पूरा करने में पूरी ताकत लगा देंगे।
शिवानी और शैफता ने बढ़ाया मान फोटो संख्या 28
लालगंज के बख्शी मेमोरियल पब्लिक स्कूल की शिवानी सिंह ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। उमरामऊ गांव की रहने वाली है। उसके पिता मनोज सिंह दिल्ली में एलआइसी अभिकर्ता एवं माता सरिता सिंह गृहणी हैं। वह बीकाम करने के बाद कंपनी सेक्रेटरी करना चाहती है। पूरे देवी की रहने वाली शैफता अख्तर ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किया। वह सीए बनना चाहती है। इसके अलावा उत्पल यादव ने 92.2, आराध्या सिंह ने 91.4, यश सिंह ने 90.8, आदित्य कनौजिया ने 89.8 प्रतिशत अंक मिले।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप