Move to Jagran APP

पूर्व सीएम के जन्मदिन पर काटा केक, विशिष्टजनों का किया सम्मान

---प्रतीक चिन्हित देकर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम करने वालों का बढ़ाया हौसला

By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 12:14 AM (IST)
पूर्व सीएम  के जन्मदिन पर काटा केक, विशिष्टजनों का किया सम्मान
पूर्व सीएम के जन्मदिन पर काटा केक, विशिष्टजनों का किया सम्मान

रायबरेली : पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन यहां उत्साह के साथ मनाया गया। सपा कार्यालय में केट काटा गया। पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं व कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घायु होने की कामना की गई। इसी के साथ विशिष्ट जनों का सम्मान भी हुआ।

prime article banner

सुपर मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव की अगुवाई में यह आयोजन हुआ। इसमें दिव्यांग बच्चों को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करने वाले बृजेश यादव, निर्धन छात्रों को निश्शुल्क छात्रावास उपलब्ध कराने वाले शिवराम प्रजापति, सेवानिवृत्ति के बाद डायट में निश्शुल्क शिक्षा देने वाले जीआइसी के पूर्व प्रधानाचार्य मुनीर अहमद एवं कौन बनेगा करोड़ पति कार्यक्रम में प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन करने वाली फरहत नाज को प्रतीक चिन्हित देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने समाजवाद को देश दुनिया में बढ़ाने का कार्य किया। उनकी करनी कथनी में कोई भेद नहीं है। पूर्व विधायक रामलाल अकेला, आशा किशोर, महासचिव अरशद खान, उपाध्यक्ष राजेश मौर्य, पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिव नारायण सिंह, रामसेवक वर्मा, श्रवण चौधरी, जेपी यादव, जमुना प्रसाद मिश्र, मो. सलीम, अरविन्द चौधरी, चन्द्रराज पटेल मौजूद रहे।

एक नजर की खबरें प्रसूता की मौत पर डॉक्टरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

संसू, बछरावां : चुरुवा निवासी योगेश तिवारी ने पत्नी सरिता को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में शुक्रवार को भर्ती कराया था। उसके बाद एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। ऑपरेशन के काफी देर बाद प्रसूता की मौत हो गई। परिवारजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया था। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया है। (संसू)

किसानों को दी जानकारी

शिवगढ़ : महराजगंज एसडीएम विनय कुमार मिश्रा के निर्देश पर लेखपालों ने ग्राम पंचायतों में किसानों के साथ बैठक कर पराली न जलाने की अपील की। जिसके क्रम में लेखपाल शैलेंद्र कुमार ने कानूनगो श्रीराम के साथ ग्राम पंचायत नारायनपुर और भौसी में बैठक की। (संसू)

लगी आग

परशदेपुर : भुंजवा के पुरवा के पास गांव किशन ट्रैक्टर ट्राली पर धान लादकर ले जा रहा था। हाईटेंशन लाइन के तार पुआल में छू गए। शार्ट सर्किट से पुआल में आग लग गई। आसपास के लोगों ने दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। (संसू)

हादसे में दो घायल

ऊंचाहार : बुद्धराज निवासी लाखनपुर शंकरगढ़ जनपद प्रयागराज अपने साथी के साथ रविवार की देर शाम कार से प्रयागराज जा रहा था। चंड़रई चौराहे के पास किसी वाहन की टक्कर से कार पलट गई। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। (संसू)

वीडियो वायरल

डीह : हर्ष फायरिग का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें क्षेत्र का एक युवक हर्ष फायरिग करता नजर आ रहा है। थानाध्यक्ष राकेश सिंह यादव ने बताया कि घटना बाराबंकी जिले की है। मामले में कार्रवाई की जा रही है। (संसू)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.