Move to Jagran APP

चीन के खिलाफ फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

- व्यापारियों ने चीनी उत्पादों का किया बहिष्कार बोले मुंहतोड़ दिया जाए जवाब

By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jun 2020 11:16 PM (IST)Updated: Wed, 17 Jun 2020 11:16 PM (IST)
चीन के खिलाफ फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन
चीन के खिलाफ फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन

रायबरेली : चीनी सेना के कायरता पूर्ण हरकत से लोगों में जबरदस्त आक्रोश है। मंगलवार को कस्बे से लेकर शहर तक लोगों ने सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका और वहां के सामान को भी जलाकर विरोध दर्ज कराया। कहा, अब मुंहतोड़ जवाब देने की बारी आ गई है। इस दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी गई।

loksabha election banner

उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता की अगुवाई में यूनियन बैंक तिराहा पर व्यापारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। चीन के राष्ट्रपति का पुतला और चीनी सामान का दहन किया। जिलाध्यक्ष त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा सीमा पर सैनिकों को मुंहतोड़ जवाब देने की खुली छूट देकर स्वागत योग्य कार्य किया है। जिला प्रभारी संदीप जैन व कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के कारण विश्व में चीन की दुर्दशा हुई। मीडिया प्रभारी गुरजीत सिंह तनेजा ने चीनी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। प्रदर्शन में चीन विरोधी नारे भी लगाए गए। इस मौके पर पूनम तिवारी, महेंद्र अग्रवाल, दुर्गेश वर्मा, बलदीप सिंह अरोड़ा, प्रभाकर गुप्ता, पवन गुप्ता, रंजीत सिंह बग्गा, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।

शहीद सैनिकों को दी श्रृद्धांजलि

संसू, लालगंज : गलवन घाटी में चीन द्वारा किए गए खूनी संघर्ष की हिदू जागरण मंच ने कड़ी निदा की है। बुधवार को गांधी चौराहे पर चीन का झंडा फूंका गया। वहीं दूसरी ओर शहीद हुए सैनिकों को श्रृद्धांजलि भी दी गई। मंच के जिलाध्यक्ष रोहिताश्व सिंह और जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि अब मुंहतोड़ जवाब देने की बारी आ गई है। वहीं गांधी चबूतरे पर युवा कांग्रेस टीम द्वारा शहीद जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी गई।

नहीं करेंगे चीनी सामान का प्रयोग

संसू, डीह : उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के व्यापारियों ने शहीद हुए भारतीय सेना के जवानों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन कुमार के नेतृत्व में सभी ने चीनी सामान इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.