समाज के उत्थान को अनुकरणीय पंडित दीनदयाल का चितन
जिलेभर के बूथों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किए आयोजन
रायबरेली : पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर जिलेभर में श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। भाजपाइयों ने इस दिन को समर्पण दिवस के रूप में मनाया। जिले के बूथों पर भी आयोजन हुए। अटौरा बुजुर्ग स्थित एक स्कूल में जिले के प्रभारी एमएलसी विद्यासागर सोनकर ने पुष्प अर्पित किए। वक्ताओं ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए पंडित दीनदयाल का चितन आज भी अनुकरणीय है।
ऊंचाहार : श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिलाष चंद्र कौशल ने कहा कि देश को एक सूत्र में पिरोने और समाज के सम्यक उत्थान को लेकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चितन आज भी अनुकरणीय है। शैलेंद्र सिंह, रामलखन गुप्त, ओम प्रकाश साहू, गोलू अग्रहरि मौजूद रहे।
बछरावां : विधायक रामनरेश रावत के निज आवास पर पुण्यतिथि मनी।
महराजगंज : बूथ अध्यक्ष विकास लोधी के निवास पर गोष्ठी हुई। मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आरएसएस के चितक और संगठनकर्ता थे।
सतांव : पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रताप सिंह की ओर से गुरुबक्सगंज के गन्ना कांटा मैदान पर अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय केवल राजनेता ही नहीं थे, वह उच्च कोटि के चितक, विचारक और लेखक भी थे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख ने उन्हें चांदी का मुकुट पहनाया। प्रतियोगिता का पहला मैच सतांव व गढ़ी दूलाराय के मध्य खेला गया, जिसमें सतांव की टीम ने मैच जीत लिया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव पाल, अरुण पाठक, कौशल श्रीवास्तव मौजूद रहे। विधायक ने किया सड़कों का लोकार्पण
ऊंचाहार : कस्बे में तीन इंटरलॉकिग मार्गों का विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि विकास करना हमारे दल की नीति रही है, जिस पर अनवरत कार्य किया जाएगा। कुछ समय पूर्व नगर के जल निगम का पंप खराब हो गया था। उसको री-बोर कराने को नगर पंचायत के पास बड़ा धन कोष नहीं था। इस मुद्दे को हमने विधानसभा में उठाकर शासन से बजट उपलब्ध कराकर पंप री-बोर कराया है। इससे नगर पंचायत के हजारों लोगों की पेयजल की समस्या दूर हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान, अधिशासी अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्र, आशीष तिवारी, विष्णु शंकर पांडेय, मोहम्मद फारुक, अरशद सुल्तान, मनीष शुक्ला, अरविद कुमार आदि मौजूद रहे।