Move to Jagran APP

युवक संग रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

डलमऊ (रायबरेली) क्षेत्र में तीन साल से रह रही एक विदेशी महिला को उसके पति के साथ रवि

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 11:19 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:09 AM (IST)
युवक संग रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार
युवक संग रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

डलमऊ (रायबरेली) : क्षेत्र में तीन साल से रह रही एक विदेशी महिला को उसके पति के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। युवक स्थानीय है, जबकि महिला बांग्लादेश की है। रोटी-रोजी की जुगाड़ में गए युवक से वहां उसने शादी की और फिर तीन साल पहले फर्जी पासपोर्ट के सहारे यहां आ गई। उसने आधार कार्ड भी बनवा लिया। दंपती के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

loksabha election banner

मामला गदागंज थाना क्षेत्र के कुरौली बुधकर गांव का है। यहां के मो.इसरार कमाने के लिए बंगलादेश गए थे। वहां के जार्डन शहर में रहकर सिलाई का काम करते रहे। तभी उसकी मुलाकात वहां शुमा अख्तर निवासी तीतपाल, थाना नवावगंज, पोस्ट-जयकिशनपुर ढाका (बांग्लादेश) से हुई। दोनों करीब आए और विवाह रचा लिया। तीन साल पहले इसरार बतौर पत्नी बना उसे लेकर गांव लौट आया। यहां शुमा अख्तर के एक बच्ची का जन्म हुआ। जो करीब दो साल की है। बांग्लादेश की महिला के रहने की खबर मिलने पर रविवार को पुलिस उनके गांव पहुंची। यहां से दंपती को गिरफ्तार कर लिया और फिर जेल भेज दिया गया।

फर्जी पासपोर्ट से आई थी महिला

थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि महिला फर्जी पासपोर्ट के सहारे हिदुस्तान आई थी। फिर यहां जाली दस्तावेजों के आधार पर अपना आधार, पैन कार्ड भी बनवा लिया। ताकि जरूरत के समय यह उसकी पहचान बन सकें। सूचना मिलने पर जब छानबीन हुई तो सच्चाई सामने आई। इनके खिलाफ धोखाधड़ी, कागजों में हेरफेर, विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज किया गया है।

कोलकाता में चल रही है पड़ताल

पुलिस के मुताबिक महिला और युवक कोलकाता के रास्ते भारत आए थे। महिला के पासपोर्ट पर शक होने के कारण इन्हें वहां रोका गया था। मगर, दूसरे दस्तावेजों को दिखाकर दोनों ने पुलिस को झांसा दे दिया और वहां से बच निकले। मगर, इस मामले की जांच वहां अभी भी चल रही थी। सूत्र बताते हैं कि कोलकाता से ही पुलिस को इनका सुराग लगा था। जिसके बाद पकड़ा गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.