मार्ग दुर्घटना में फौजी की मौत
आसाम में था तैनात पांच दिन पूर्व छुट्टी लेकर आया था घर मुराईबाग बैंक से लौटते समय अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मारी
रायबरेली : कोतवाली क्षेत्र के करकसा गांव के एक फौजी को बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। परिवारजनों ने उसे लखनऊ आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
गांव निवासी पियूष सिंह (थल सेना) आसाम में तैनात था। पांच दिन पूर्व छुट्टी लेकर घर आया था। शुक्रवार को मुराईबाग बैंक किसी काम से आए थे। वापस लौटते समय पीछे से एक अज्ञात बाइक सवार ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे परिवारजनों ने उसे लखनऊ के आर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी नीतू सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की तहरीर पर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।