हाईवे के किनारे फिर मिला एक और घायल, हुई मौत
ऊंचाहार (रायबरेली) : लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा गांव के पास बुधवार की रात एक घायल अ
ऊंचाहार (रायबरेली) : लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर अरखा गांव के पास बुधवार की रात एक घायल अवस्था में एक व्यक्ति मिला। ग्रामीणों की सूचना पर उसे सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर हो गया। जहां उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी उसी स्थान पर एक व्यक्ति और घायल अवस्था मिल चुका था। उसकी भी मौत हो चुकी है। बुधवार की देर रात क्षेत्र के अरखा गांव के पास राजमार्ग के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था मे मिला। उसके शरीर पर चोट के निशान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस उसको सीएचसी लायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात में ही उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इससे पहले इसी स्थान पर 10 फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था मे घायल मिला था। उसकी भी जिला अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।
दूसरी बार घायल मिलने से दहशत
एक ही स्थान पर पांच दिन के अंदर दो अज्ञात घायलों के मिलने और उनकी इलाज के दौरान मौत हो जाने से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। दोनों कैसे घायल हुए और कहां के रहने वाले हैं, इसका पता नहीं चल सका है। इसको लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है। प्रभारी कोतवाल तौफीक खान ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। दोनों शवों के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।