महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का प्रदर्शन
रायबरेली:विकास क्षेत्र सलोन के बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ
रायबरेली:विकास क्षेत्र सलोन के बाल विकास परियोजना कार्यालय में महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ ने मानदेय वृद्धि को लेकर नारेबाजी करते हुये प्रदर्शन किया। साथ ही दो से तीन अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली बैठक को लेकर रणनीति तैयार की गई।
सोमवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की एक बैठक जिला प्रभारी राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर 2 व 3 अक्टूबर को लखनऊ इको गार्डन में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के मानदेय वृद्धि एवं सेवा शर्तों में सुधार के लिए एक बैठक आयोजित की गयी है जिसमे सरकार की कुम्भकर्णी नींद को भंग करने का काम किया जायेगा। ब्लॉक अध्यक्ष कुमकुम श्रीवास्तव ने कहा कि 2 व 3 अक्टूबर को अधिक से अधिक संख्या में सभी बहने इको गार्डन लखनऊ पहुंचे। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आश्वस्त किया कि किसी भी आंगनवाड़ी कार्यकत्री का शोषण नहीं होने दिया जायेगा। जिला प्रभारी राकेश कुमार शुक्ला ने कहा कि अगर किसी भी प्रकार का कोई भी संकट आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के ऊपर आता है तो हम उनकी लड़ाई कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने को तैयार है। जिला सह प्रभारी सुनीता त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान सरकार के मुखिया ने पूर्व में हमसे कुछ वादे किए थे। अभी तक उन वादों को पूरा करने का समय नहीं आया। इस मौके पर सुमन मिश्रा, सुमित्रा देवी, मिथिलेश ¨सह, कलावती त्रिपाठी, विजय कुमारी, मिथिलेश ¨सह, तारा देवी, शोभा देवी, सोना देवी, उषा देवी, सुमेरा देवी आदि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन जिला सह प्रभारी सुनीता त्रिपाठी ने किया।