Move to Jagran APP

पौधारोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना की एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का किया आह्वान

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Jul 2020 11:07 PM (IST)Updated: Thu, 02 Jul 2020 01:17 AM (IST)
पौधारोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन
पौधारोपण कर मनाया अखिलेश का जन्मदिन

रायबरेली : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के जन्मदिवस के अवसर पार्टी पदाधिकारियों ने बुधवार को विभिन्न आयोजन किए। साथ ही कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 में सपा को जिताने का आह्वान किया गया।

loksabha election banner

सपा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामबहादुर यादव ने मुंशीगंज शहीद स्मारक में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में जो विकास की आंधी चली थी, वो भाजपा सरकार में पूरी तरह से रूक गयी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि सब लोग एकजुट होकर पार्टी की मजबूती के लिए काम करें ताकि 2022 में सपा की सरकार बनें। इस अवसर पर रामसेवक वर्मा, पारुल बाजपेयी, मो. इरफान, शुभम शर्मा, मनोज यादव, जफर इकबाल, देवेश कुमार, रेहान खान, संतोष सिंह बिष्ट, आयुष शर्मा, सिद्धांत शर्मा, मंगरू आदि लोग उपस्थित रहे। पार्टी के जिला कार्यालय पर केक काटकर पूर्व मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इं. वीरेंद्र यादव, जीतेंद्र यादव, रिकू यादव, फहीम सिद्दीकी, पवन यादव, हरीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.