ट्रैक्टर की चपेट में आने से अधेड़ की मौत
गांव निवासी राम किशोर का कुछ लोगों से गांव के पास ही विवाद हो रहा था। वहीं ट्रैक्टर खड़ा था।
By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 10:39 PM (IST)
रायबरेली : डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के सेमौरी गांव में रविवार को विवाद के दौरान एक युवक ने ट्रैक्टर स्टार्ट करके आगे बढ़ा दिया। इसकी चपेट में आकर अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने युवक को पकड़ लिया है।
गांव निवासी राम किशोर का कुछ लोगों से गांव के पास ही विवाद हो रहा था। वहीं ट्रैक्टर खड़ा था। जिस पर ओम प्रकाश निवासी कोनी चिलौला बैठा था। इसी बीच उसने अचानक ट्रैक्टर की चाभी घुमा दी। जिससे ट्रैक्टर स्टार्ट हो गया और आगे बढ़ गया। इससे अधेड़ ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी फूलदुलारी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी श्रीराम ने बताया कि घटना संज्ञान में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें