टेंपो पलटा, आठ सवारियां घायल
रायबरेली शुक्रवार को रायबरेली से महराजगंज की तरफ आ रहे टेंपो का टायर फट गया। जि
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 12:11 AM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 06:15 AM (IST)
रायबरेली : शुक्रवार को रायबरेली से महराजगंज की तरफ आ रहे टेंपो का टायर फट गया। जिसकी वजह से टेंपो पलट गया और उस पर सवार आठ लोग घायल हो गए।
घटना कोतवाली क्षेत्र के सोथी गांव के पास की है। हादसे में रतिपाल पुत्र ननकू निवासी शिव प्रसाद गंज, सविता पत्नी चंद्रपाल निवासी सोथी, हरीराम पुत्र गंगा प्रसाद निवासी हलोर, माधुरी पत्नी जगतपाल निवासी पूरे जमादार बल्ला, चंद्रावती पत्नी प्रमोद निवासी अजीजगंज, रामलली पत्नी राम लखन निवासी सेनपुर, शुभा पुत्री राजकिशोर निवासी पूरे सिघई बल्ला, सुमित पुत्र राजकिशोर निवासी पूरे सिघई घायल हो गए। रतिपाल और सविता को गंभीर हालत में सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें