3.50 लाख की धोखाधड़ी करने वाला गिरफ्तार
रायबरेली केनरा बैंक बेहटा खुर्द में धोखाधड़ी कर 3.50 लाख रुपये निकालने के आरोप में एक
By JagranEdited By: Published: Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM (IST)Updated: Fri, 26 Apr 2019 12:03 AM (IST)
रायबरेली : केनरा बैंक बेहटा खुर्द में धोखाधड़ी कर 3.50 लाख रुपये निकालने के आरोप में एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसे गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
शहर के गांधी नगर निवासी राम आसरे पुत्र बचन की जमीन के कागजात के आधार पर किसान क्रेडिट कार्ड बनवाया गया था। 20 मार्च को तीन लाख और अप्रैल में 47 हजार सीसी से उनके खाते से निकाल लिए गए। दिसंबर में इसकी जानकारी राम आसरे को हुई। जिसके बाद शाखा प्रबंधक ने अखिलेश कुमार पुत्र रंजीत निवासी पूरे कुशल मजरे खमरिया थाना सलोन के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया था। भदोखर पुलिस ने बुधवार को अखिलेश को सलोन कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें