एमसीएफ को 2133 डिब्बे बनाने का मिला लक्ष्य
लालगंज (रायबरेली) : वर्तमान वित्तीय वर्ष में आधुनिक रेलकोच कारखाने को 1540 के बजाए 2133 डिब्बे बनान
लालगंज (रायबरेली) : वर्तमान वित्तीय वर्ष में आधुनिक रेलकोच कारखाने को 1540 के बजाए 2133 डिब्बे बनाने होंगे। नया लक्ष्य कारखाने को मिलने के बाद से डिब्बों के निर्माण कार्य में और तेजी लाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
डिब्बा निर्माण में साल दर साल कारखाना नई ऊंचाईयों को छू रहा है। पिछले वित्तीय वर्ष में एमसीएफ में 1425 कोच बनाकर रिकार्ड कायम किया था। वर्तमान वित्तीय वर्ष में पहले 1540 डिब्बों को बनाने का लक्ष्य दिया गया था। इसी को ध्यान में रखकर कारखाना प्रशासन डिब्बों को बनवाने का काम कर रहा था। रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर अब 2133 डिब्बे बनाने का लक्ष्य दिया है। इसके बाद से अब अधिकारी पहले से अधिक सक्रिय हो गए हैं। डिब्बों को बनवाने के साथ ही उनकी गुणवत्ता भी बनाए रखना सबसे बड़ा प्रश्न है। सरकारी कर्मचारियों की कम संख्या के चलते अधिकतर कार्य आउटसोर्सिंग पर लगे बाहरी कर्मचारियों से ही कराया जा रहा है। इनकी विशेष जवाबदेही न होने के चलते आए दिन छोटी-छोटी दुर्घटनाएं भी होती हैं। जिसको लेकर सरकारी कर्मचारी समय-समय पर आक्रोश जताते रहे हैं। सचिव महाप्रबंधक आरपी शर्मा ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने पत्र जारी कर 2133 डिब्बे बनाने का लक्ष्य दिया है। इसे समय रहते पूरा कर लिया जाएगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप