Move to Jagran APP

देश को एक धागे में पिरोने का काम कर रही कांग्रेस

रायबरेली : कांग्रेस के 134वां स्थापना दिवस पर तिलक भवन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। सा

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Dec 2018 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 28 Dec 2018 11:23 PM (IST)
देश को एक धागे में पिरोने  का काम कर रही कांग्रेस
देश को एक धागे में पिरोने का काम कर रही कांग्रेस

रायबरेली : कांग्रेस के 134वां स्थापना दिवस पर तिलक भवन में संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही संगठन की आलोचना करने वालों को कांग्रेस के त्याग को भी याद रखने की नसीहत दी गई।

loksabha election banner

सांसद प्रतिनिधि केएल शर्मा ने सभी कांग्रेसीजनों को स्थापना दिवस की बधाई दी। कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान को आने वाली नस्लें हमेशा याद रखेंगी। कांग्रेस सिर्फ एक राजनैतिक पार्टी नहीं एक विचार धारा है, जो देश को एक धागे में पिरोए हुए है। धर्म निरपेक्षता और सछ्वाव की पक्षधर कांग्रेस की आलोचना करने वाले को संगठन के त्याग और बलिदान को भी याद रखना चाहिए। जिलाध्यक्ष वीके शुक्ल ने झण्डा फहराकर सलामी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कांग्रेस की नीति पर चलने का आह्वान किया और मिठाई खिलाकर स्थापना दिवस की बधाई दी।

उपस्थित कांग्रेसीजनों ने वंदे मातरम गीत गाकर स्थापना दिवस की शुरुआत की। उसके बाद विजयी विश्व तिरंगा प्यारा गीत भी गाया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष सईदुल हसन, रमेश शुक्ल, सुंदरलाल निर्मल, विजय शंकर अग्निहोत्री, निर्मल शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, रोहित ¨सह, मनोज तिवारी, शत्रोहन सोनकर, अनवार खान, वीरेन्द्र यादव, आशीष द्विवेदी, जीतेंद्र शुक्ल, कमल ¨सह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.