धूमधाम से निकली बरात, 11 जोड़ों ने लिए सात फेरे
सामूहिक विवाह के पवित्र बंधन में 11 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। अग्नि के सात फेर
सलोन : सामूहिक विवाह के पवित्र बंधन में 11 जोड़ों ने एक-दूजे का हाथ थामा। अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों तक साथ रहने का वचन लिया। वहीं बराती बने कमेटी ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया।
क्षेत्र के सूची बाजार में राधा रानी सेवा समिति के तत्वाधान में निर्धन कन्या विवाह का आयोजन हुआ। इसमें आरती जोशी संग आकाश, नीलम शर्मा संग महेश शर्मा, आरती साहू संग रामबाबू, लक्ष्मी देवी संग महेश, शांती संग मंजीत, रोशनी संग सचिन, सोनी मौर्य संग राममूरत, मनीषा देवी संग अमरनाथ, मनीषा संग सचिन, वंदना संग प्रमोद और साधना पटेल संग दिनेश का विवाह हुआ। एक दूसरे के गले में वर माला डाली। इसके बाद बरातियों ने फूलों की वर्षा की।
समाजसेवी अमिताभ पांडे और जिला मुख्यालय से व्यापारी नेता बंसत सिंह बग्गा, मुकेश गुप्ता, चंद्रशेखर रस्तोगी, मोनू अरोड़ा समेत तमाम लोगों ने आशीर्वाद दिया। इससे पहले पूर्वान्ह करीब 11 बजे धूमधाम से बरात निकली। पं. बाल गोपाल द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण से विवाह संपन्न कराया। इस मौके पर समिति अध्यक्ष अशोक कुमार चौरसिया, कोषाध्यक्ष दिनेश शंकर शुक्ला, शैलेश सिंह, मदन साहू, राकेश अग्रहरि, गुड्डू कौशल, सुनील सिंह, नितिन सिंह, करम जीत यादव, नीरज पटवा, रिकू शुक्ला, विशाल चंदानी, प्रकाश साहू आदि मौजूद रहे।