राष्ट्र के प्रति समर्पण को सदैव तैयार रहें युवा
सुभाष चंद्र बोस की जन्मतिथि को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। तहसील परिसर स्थित पार्क मे अधिवक्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा शक्ति का सृजन किया।
संसू, लालगंज : सुभाष चंद्र बोस की जन्मतिथि को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। तहसील परिसर स्थित पार्क मे अधिवक्ताओं ने नेताजी सुभाषचंद्र के चित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को नमन किया। ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश की आजादी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए युवा शक्ति का सृजन किया। अध्यक्षता संयुक्त अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व संचालन उपाध्यक्ष विनय शुक्ल ने किया। इस मौके पर पूर्व अध्यक्ष टीपी यादव, दीपेन्द्र तिवारी, अनूप पाण्डेय, सोमनाथ मिश्र, कैलाश नाथ तिवारी, शैलेन्द्र शुक्ल, बृजेंद्र पाण्डेय मंटू, राजेश तिवारी, कमलेश तिवारी, सुशील शुक्ल, आदि अधिवक्ता रहे। इसी क्रम में लालगंज नगर स्थित हेमवतीनंदन बहुगुणा स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गोष्ठी के जरिए सुभाष चन्द्र बोस के व्यक्तित्व पर विस्तार से जानकारियां साझा की गईं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरपी मिश्र ने कहा कि हम सभी को सुभाषचंद्र बोष के राष्ट्र के प्रति योगदान से सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन डॉ. सीमा त्रिपाठी व आभार डॉ. फणीन्द्र नाथ मिश्र ने किया। इस मौके पर डॉ ऋचा सुकुमार, डॉ. आलोक द्विवेदी, डॉ. निशांत पांडेय, डॉ. श्याम नारायण त्रिपाठी, डॉ. महेश पांडेय, बज्रघोष ओझा, अरविद मौर्य, मयंक परमार आदि मौजूद रहे।
----------
सुभाष चंद्र बोस महामानव थे
संसू, कुंडा: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की 25 जन्मतिथि मनाई गई। इस मौके पर व्यापारी सरदार हर्षदीप सिंह द्वारा एवं सेवानिवृत्त वायु सैनिक कुंदन सिंह द्वारा माल्यार्पण किया। सेवानिवृत्त वायु सैनिक कुंदन सिंह ने कहा कि नेताजी महामानव थे। इस मौके पर एसडीएम जल राजन चौधरी, सीओ कुंडा जितेंद्र सिंह परिहार ने नेता सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर नील सिंह, आदित्य मिश्र गुड्डू, यतींद्र कुमार मिश्र, विपिन पांडेय, अमित शुक्ला, विजय शर्मा, गोलू सिंह, राकेश कुमार सरोज, डाक्टर विकास आदि लोग मौजूद रहे।
----
सच्चे देशभक्त थे सुभाष
संसू, पट्टी : ब्लॉक सभागार पट्टी में सुभाष सुभाष चंद्र बोस के 125 वीं जन्मतिथि को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख पट्टी राकेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित करके उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्हें भारत का सच्चा देशभक्त बताया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने भी विचार रखे। संचालन जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार श्रीवास्तव ने किया। नगर पंचायत अध्यक्ष खेदन लाल जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष जुग्गीलाल जायसवाल, अवधेश सिंह डॉ के एल विश्वकर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
-----------
मनाया गया पराक्रम दिवस
संसू,जगेशरगंज:सड़वा चन्द्रिका विकास खंड क्षेत्र के पंडित जवाहर लाल इंटर कालेज जगेशरगंज में शनिवार को सुभाष चंद्र बोस जन्मतिथि मनाई गई। प्रधानाचार्य अंजनी कुमार और अध्यापकों द्वारा बच्चों को सुभाष चन्द्र के जीवन और उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी गई। इस मौके पर सदल कोरी, संगम प्रसाद दुबे,विवेक कुमार, कंदर मणि, राजेंद्र प्रसाद मिश्र, प्रेम प्रकाश, बृजेश बहादुर, संदीप सिंह, इरशाद आदि मौजूद रहे।
--------
सुभाष चंद्र बोस की यादें हमेशा ताजा रहेगी : संजय सिंह
संसू रानीगंज : नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जन्मतिथि पर राय बद्री पाल सिंह इंटर कालेज बीरापुर मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कालेज के प्रबंधक संजय सिंह ने नेता सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कहा कि नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की यादें हमेशा ताजा रहेंगी।इस मौके पर प्रधान ज्योत्सना सिंह, शिक्षक प्रदीप पांडेय सहित शिक्षक व छात्र मौजूद रहे। स्वामी करपात्री जी इंटर कालेज रानीगंज में प्रधानाचार्य राम कुमार पांडेय ने नेता सुभाष चन्द्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।