Move to Jagran APP

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या की आशंका

कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर स्थित मिश्रपुर गांव के पास शनिवार रात लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक के गढ्डे में पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 11:05 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 11:05 PM (IST)
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या की आशंका
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, हत्या की आशंका

मंगरौरा: कंधई थाना क्षेत्र के पट्टी-कोहड़ौर मार्ग पर स्थित मिश्रपुर गांव के पास शनिवार रात लगभग 11 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक के गढ्डे में पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथ रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना में मृतक के स्वजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

loksabha election banner

कंधई थाना क्षेत्र के करमाही गांव निवासी रघुराज सिंह उर्फ बालक (23) पुत्र श्रवण कुमार सिंह शनिवार रात लगभग आठ बजे कोहड़ौर जाने के लिए घर से बाइक से निकला। उसके साथ गांव का विश्वजीत सिंह पुत्र भानू भी था। वह मिश्रपुर पेट्रोल पंप के निकट पहुंचा था, तभी किसी वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक बाइक सहित गढ्डे में चले गए। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। देखा तो रघुराज खून से लथपथ मरणासन्न पड़ा था। विश्वजीत को भी चोटें आईं थीं।

ग्रामीणों ने डायल 112 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को जिला अस्पताल भेजा। वहां डॉक्टरों ने रघुराज को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद स्वजन शव लेकर घर चले गए। मृतक के भाई पंकज सिंह ने रविवार को सुबह हत्या की आशंका जताते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस कई बिदुओं पर जांच में जुटी है। कंधई एसओ विपिन कुमार सिंह ने बताया कि रात में सड़क दुर्घटना की जानकारी मिली थी, जिसमें एक युवक की मौत हुई है। परिवार वालों की तहरीर पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, घटना की जांच की जा रही है। युवक का रात में हुआ था विवाद

करमाही निवासी रघुराज सिंह का पड़ोस के गांव किशनपुर (पयागपुर) निवासी गुड्डू सिंह से शनिवार रात नौ बजे विवाद हुआ था। गुड्डू का आरोप है कि रघुराज व विश्वजीत ने उसे मारा-पीटा था। उन्होंने फौरन एसओ को मारपीट की सूचना दी थी। एसओ फौरन फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो वहां से रघुराज व विश्वजीत चले गए। एसओ ने बताया कि रात में गुड्डू सिंह ने मारपीट की सूचना दी थी। वह रघुराज व विश्वजीत को पहचान नहीं सके थे। इसलिए उन्होंने तहरीर नहीं दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.