घर-घर हुई मां के कात्यायनी स्वरूप की आराधना
वासंतिक नवरात्र में घर व मंदिर हर जगह मां की पूजा और आराधना की जा रही है। रविवार को भक्तों ने मां के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया। उनसे सबके जीवन में सुख व मंगल करने की प्रार्थना की।
जासं, प्रतापगढ़ : वासंतिक नवरात्र में घर व मंदिर हर जगह मां की पूजा और आराधना की जा रही है। रविवार को भक्तों ने मां के कात्यायनी स्वरूप का पूजन किया। उनसे सबके जीवन में सुख व मंगल करने की प्रार्थना की।
नगर के बेल्हा देवी धाम में भक्त बहुत कम आए। लाकडाउन के कारण वह घर से नहीं निकले। अधिकांश लोगों ने कोरोना व धूप के तेवर से बचने के लिए घर पर ही मां का वंदन किया। बाघराय प्रतिनिधि के अनुसार मां चामुंडा धाम पर इस बार कोविड-19 महामारी से बचने के लिए सभी नियमों का पालन करते हुए भक्तगण मास्क लगाकर दूरी बनाकर माता रानी का दर्शन कर रहे हैं। यही नहीं यहां के पुजारी श्याम जी महाराज सभी भक्तों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक भी कर रहे हैं। चंडी महायज्ञ के आयोजन के दौरान भक्तगण परिक्रमा भी कर रहे हैं। इससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा है। मुख्य रूप से यज्ञचार्य मनीष महाराज ने कहा की यज्ञ के आयोजन से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। माता रानी की कृपा से क्षेत्र में कोई भी देवी आपदा नहीं आती। मां चामुंडा की आराधना करने से सभी भक्तों की सभी मनचाही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
--
लाल चुनरी हमार माई के बड़ा निक लागे हो
संसू रानीगंज : सोहे लाल लाल चुनरी हमार माई के बड़ा निक लागे सोलहव सिगार माई के, माई के दुधवा से बढ़ कर दुनिया में कौनऊ मिठाई न मिले सब कुछ मिल जाई पर दुनिया में दूसर माई न मिले।ऐसे भजन व कीर्तन मां वाराही देवी धाम पर भक्तों को बल प्रदान कर रहे हैं। रविवार को नवरात्र के छठवें दिन सुबह आरती में भक्त लोग आए। मां का दर्शन करने कर प्रसाद ग्रहण किया। मां वाराही देवी धाम पर सुबह शाम आरती मे लोग पहुंच रहे हैं। समाज सेवी प्रवीण मिश्रा ने मां वाराही देवी का दर्शन कर उनका सिगार किया और लोगों को मास्क वितरण किया। मां वाराही सेवा समिति चैरिटेबल ट्रस्ट गुजरात बडौदरा के प्रेमशंकर दादा भाई गिरि, धीरज गिरि, भोला गिरि, राज नारायन गिरि, मनीराम गिरि, सुरेन्द्र गिरि, कृपा शंकर गिरि, विनोद गिरि सहित गिरि परिवार भक्तों को प्रसाद वितरण कर रहा है यहां सुदामा महराज, लवलेश सहित पंडित दुर्गा सप्तशती का पाठ कर रहे हैं।