Move to Jagran APP

मिशन 2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद

जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने दूसरा स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विनोद सरोज ने कहा कि मिशन 2022 की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ स्तर पर युवाओं की टीम तैयार करें। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं। क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल के बगैर किसी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Nov 2020 10:26 PM (IST)Updated: Mon, 30 Nov 2020 10:26 PM (IST)
मिशन 2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद
मिशन 2022 की तैयारी में अभी से जुट जाएं कार्यकर्ता : विनोद

संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने दूसरा स्थापना दिवस पार्टी कार्यालय पर जनसेवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया। इस अवसर मुख्य अतिथि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक विनोद सरोज ने कहा कि मिशन 2022 की तैयारी में अभी से ही कार्यकर्ता जुट जाएं। बूथ स्तर पर युवाओं की टीम तैयार करें। जनता की समस्याओं का निस्तारण कराएं। क्योंकि अगले विधानसभा चुनाव में जनसत्ता दल के बगैर किसी पार्टी की सरकार नहीं बनेगी।

loksabha election banner

जिलाध्यक्ष रामअचल वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं को राजा भैया के नेतृत्व में पार्टी को मजबूत करना है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने केक काटकर पौधरोपण किया। इस मौके पर कई प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर एमएलसी प्रतिनिधि अनिल सिंह लाल साहब, कुंडा ब्लाक प्रमुख संतोष सिंह, बिहार प्रमुख अनुभव यादव, मानिकपुर के चेयरमैन अबू जैद, एमएलसी के मीडिया प्रभारी मुक्कू ओझा, प्रधान महासचिव शिवेंद्र प्रताप सिंह, महासचिव राजकुमार सिंह, विवेक त्रिपाठी, विनय सिंह, जिला सचिव संतोष द्विवेदी, अशोक सिंह रिक्की, विवेक सिंह, दिनेश तिवारी, प्रवीण चतुर्वेदी, अशोक सिंह, रवींद्र प्रताप सिंह, वंदना उपाध्याय, सुभद्रा सिंह आदि मौजूद रहे। किसानों मजदूरों की अनदेखी कर रहीं सरकारें : पल्लवी

संसू, पट्टी : अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष पल्लवी पटेल ने कहा कि भारत को उन्नत बनाने में देश के मजदूर व किसानों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा इनकी पूरी तरह से अवहेलना की जा रही है, जिससे किसान व मजदूर संघर्ष का जीवन व्यतीत करने को मजबूर हैं। वह दल के संस्थापक डॉ. सोनेलाल पटेल की पुण्यतिथि से कमेरा समाज को जागरूक करने को निकाली गई कमेरा चेतना यात्रा का नेतृत्व कर रही हैं। इन दिनों यात्रा पट्टी क्षेत्र का भ्रमण कर रही है। यात्रा के 45 वें दिन पट्टी क्षेत्र के रमईपुर, फतेहपुर, भरोखन, उमरडिहा होते हुए दशरथपुर, पटटी, करैला, मकरा पहुंची, जहां कमेरा समाज से मिलकर पल्लवी पटेल ने उन्हें जागरूक किया। कहा कि अपना दल ने किसान व मजदूरों के संघर्ष की इस लड़ाई में उनके अधिकारों को दिलाने के लिए संघर्ष कर रही है। इस मौके पर बांके लाल पटेल प्रदेश सचिव, डॉ. सुशील पटेल प्रदेश महासचिव, बृजलाल पटेल, चंदन सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष रमेश पटेल, यशवंत पटेल, राम सरोज पटेल, महेंद्र, पप्पू, अशोक पटेल, शीतला प्रसाद पटेल, रामपाल पटेल आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.