पराली जलाने जलाने पर फंसे दो और किसान, दर्ज होगा मुकदमा
खेतों में पराली न जलाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी किसान खेतों में इसे जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर वरदैता गांव में पराली जलाने वाले दो किसानों को हल्का लेखपाल ने चिह्नित किया और इसकी रिपोर्ट एसडीएम व तहसीलदार को सौंपी है। इसके पूर्व जिले के महेशगंज थाने में पराली जलाने में एक महिला किसान पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद जेठवारा थाने में दो किसानों पर पराली जलाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस तरह अब तक जिले के पांच किसानों पर पराली जलाने का मुकदमा दर्ज हुआ।
संसू, प्रतापगढ़/पट्टी : खेतों में पराली न जलाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी किसान खेतों में इसे जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। बुधवार को पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर वरदैता गांव में पराली जलाने वाले दो किसानों को हल्का लेखपाल ने चिह्नित किया और इसकी रिपोर्ट एसडीएम व तहसीलदार को सौंपी है। इसके पूर्व जिले के महेशगंज थाने में पराली जलाने में एक महिला किसान पर पहला मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद जेठवारा थाने में दो किसानों पर पराली जलाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस तरह अब तक जिले के पांच किसानों पर पराली जलाने का मुकदमा दर्ज हुआ।
पट्टी कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर वरदैता गांव के दो किसानों द्वारा अपने खेतों में पराली जलाई गई। इस बात की भनक हल्का लेखपाल हरिप्रसाद सरोज को लगी तो वह गांव में स्थित खेत मैं मौके पर जाकर हकीकत खंगाली तो मामला सही पाया गया। लेखपाल ने पूरी रिपोर्ट तैयार कर तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता को सौंपी। उन्होंने दोनों किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए। लेखपाल ने दोनों किसानों के खिलाफ तहरीर कोतवाली पट्टी में दी है। तहसीलदार विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि हरिपुर वरदैता गांव के किसान अजीत कुमार मौर्य व अवनीश कुमार मौर्य को पराली जलाते हुए चिन्हित किया गया है। इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। उपकृषि निदेशक डॉ. रघुराज सिंह ने कहा कि किसान अपने खेतों में पराली न जलाएं।