नकली नोट व तमंचे के साथ दो को पकड़ा, भेजे गए जेल
पुलिस ने बुधवार को नकली नोट के गिरोह का राजफाश करते हुए दो आरोपितों को तमंचे व नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया।
संसू, संग्रामगढ़ : पुलिस ने बुधवार को नकली नोट के गिरोह का राजफाश करते हुए दो आरोपितों को तमंचे व नकली नोटों के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपितों ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों का नाम भी बताया है। लालगंज कोतवाली में पत्रकार वार्ता में एएसपी दिनेश दुबे ने बताया कि क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार तेजी से चल रहा था। सीओ लालगंज रमेश चंद की तत्परता से संग्रामगढ़ पुलिस को नकली नोटों के गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर इसका राजफाश करने में कामयाबी मिली। एसओ संग्रामगढ़ तुषारदत्त त्यागी के नेतृत्व में बुधवार को पुलिस टीम ने संग्रामगढ़ के बंधवा तिराहे के पास से अवैध तमंचे व 17 सौ रुपये नकली नोट के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया। आरोपित बृजेंद्र कुमार यादव पुत्र दानपाल निवासी ओझा का पुरवा पुरमई सुल्तानपुर थाना लालगंज व मो. तालिब पुत्र अब्दुल कादिर निवासी मल्लिकयाना पूर्वी, थाना सलोन रायबरेली के पास से तमंचा व कारतूस के साथ पांच सौ व तीन सौ रुपये के 17 सौ नकली नोट को बरामद किया गया। एएसपी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपितों ने बताया कि उन्होंने अब तक 15 सौ नकली नोट बाजार में खपाए हैं। आरोपितों ने गिरोह के अपने साथी अरविद यादव व उदयराज निवासी अज्ञात का भी नाम भी बताया है, जिनकी तलाश की जा रही है। कुछ दिनों पहले आरापित तालिब ने अरविद यादव को एक लाख रुपये दिया था, जिसे अरविद ने तीन गुना कर लौटाने की बात कही थी। तालिब व बृजेंद्र कुछ दिनों के लिए अरविद व उदयराज को लेकर बिहार प्रांत भी गए थे, जहां से नकली नोट लेकर वापस लौटे थे। बिहार से लाए गए नकली नोट को यहां खपाने का काम तेजी से करने का प्रयास चल रहा था, लेकिन इसी बीच इन्हें दबोच लिया गया।