Move to Jagran APP

मौसम : इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

इस सीजन का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से लोग कांप उठे। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Jan 2021 10:44 PM (IST)Updated: Thu, 14 Jan 2021 10:44 PM (IST)
मौसम : इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार
मौसम : इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा गुरुवार

संसू, प्रतापगढ़ : इस सीजन का सबसे ठंडा दिन गुरुवार रहा। पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से लोग कांप उठे। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर तापते नजर आए। अधिकतम तापमान में 4.7 डिग्री की गिरावट आई।

loksabha election banner

पिछले तीन दिनों से जिले में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी का असर यहां पड़ रहा है। गुरुवार को सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके साथ ही शीतलहर चल रही थी। हाड़कपाऊ ठंड से जहां आम जनमानस बेहाल रहा वहीं घने कोहरे के कारण वाहन रेंगते नजर आए। पूरे दिन सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। सनई अनुसंधान केंद्र के मौसम विज्ञान प्रेक्षक देशराज मीना ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते शीत लहर चल रही है। ऐसा ही मौसम कुछ दिन और रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 6.4 व अधिकतम 12.8 डिग्री सेल्सियस रहा। पछुआ हवाएं चल रहीं थीं।

----

कोहरे ने चादर तानी, सड़कों पर रेंगते रहे वाहन

संसू, गौरा : गुरुवार की भोर से ही घने कोहरे की चादर ने जहां सड़क पर वाहनों को रेंगने पर मजबूर किया वहीं ठंड से भी लोग बेहाल दिखे । दिन भर कोहरा छाया रहा। पूरे दिन ठंड बरकरार रही। ठंड से बचाव को लेकर लोग अलाव का सहारा लेते रहे और घरों से गर्म कपड़े में ही बाहर निकले। बुधवार की देर रात से ही कोहरे की शुरुआत होने लगी थी। गुरुवार की सुबह तो कोहरा इतना तेज रहा कि सड़कों पर वाहन लाइट जला कर रेंगते दिखे । रायबरेली जौनपुर हाईवे पर कोहरे के कारण वाहन लाइट जला कर धीरे धीरे चले।

-------

कड़ाके की ठंड में भी नहीं दिख रहे अलाव

संसू, उडै़याडीह : बर्फीली हवाओं के साथ शीतलहर में क्षेत्रवासियों को बेहाल कर दिया है। पिछले तीन दिनों से सर्दी का सितम जारी है। इसके बावजूद प्रशासन के अलाव नजर नहीं आ रहे हैं। सुबह शाम कोहरे के साथ ठंड और दोपहर में गुनगुनी धूप का भी असर नहीं पड़ रहा है। कोहरे की चादर और गलन भरी ठंड से जनजीवन बेहाल हो रहा है। गरीबों और खेतों में काम करने वाले किसानों के सामने सर्वाधिक दिक्कत है। ठंड से बचने के लिए लोग शाम होते ही घरों में कैद दिखे और आवश्यक काम पड़ने पर भी बाहर निकले शाम होते ही बाजारों में सन्नाटा पसर गया। वहीं पर तहसील प्रशासन द्वारा क्षेत्र के उडै़याडीह बाजार, बैंक, पोस्ट आफिस, गजरिया, सूडे़मऊ नहर, गडौरी ,पूरेधना सार्वजनिक स्थानों पर अलाव नहीं जलवाया गया।

-------

पांच दिनों का तापमान डिग्री सेल्सियस में

तारीख - न्यूनतम --- अधिकतम 10 जनवरी--14.6 -- 26.4

11 जनवरी--10.0 --21.6

12 जनवरी--6.8 --18.3

13 जनवरी-- 5.0 -- 17.5

14 जनवरी --6.4 --12.8

---------------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.