Move to Jagran APP

सुबह बाजार में रहा सन्नाटा, दोपहर रही चहल-पहल

प्रतापगढ़ साप्ताहिक बंदी के पहले दिन शनिवार को सुबह जहां बाजार में सन्नाटा पसरा रहा

By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Jul 2021 09:48 PM (IST)Updated: Sat, 24 Jul 2021 09:48 PM (IST)
सुबह बाजार में रहा सन्नाटा, दोपहर रही चहल-पहल
सुबह बाजार में रहा सन्नाटा, दोपहर रही चहल-पहल

प्रतापगढ़ : साप्ताहिक बंदी के पहले दिन शनिवार को सुबह जहां बाजार में सन्नाटा पसरा रहा, वहीं दोपहर से लेकर शाम तक चहल-पहल रही। तफरी कर रहे लोगों को पुलिस ने कहीं भी नहीं रोका-टोका। वैसे भी पुलिस ने दिन में वाहनों की चेकिग कम कर दी है।

loksabha election banner

कोरोना के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने नाइट क‌र्फ्यू के अलावा शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी घोषित कर रखी है। इन दो दिनों में आवश्यक वस्तुओं, दवा, दूध, फल, खाद-बीज के अलावा अन्य दुकानों को खोलने पर रोक है। इसके साथ ही आवश्यक काम होने पर ही लोग घरों के बाहर निकल सकते हैं।

इस बीच शनिवार को साप्ताहिक बंदी का पहला दिन था। शनिवार करीब दस बजे तक शहर में सन्नाटा पसरा रहा। इक्का-दुक्का दो पहिया व चार पहिया वाहन सवार लोग आते-जाते दिखे। दोपहर होने पर शहर में चहल पहल बढ़ गई। बाइक सवार लोग बिना मास्क पहने तफरी कर रहे थे। उन्हें रोकने-टोकने वाला कोई नहीं था। यही वजह रही कि कई दुकानदार आधा शटर खोलकर ग्राहकों को सामान दे रहे थे। पूरे शहर में पुलिस कहीं भी वाहनों की चेकिग करती नहीं दिखी। बाजार में निकले लोगों से पुलिस ने यह पूछना मुनासिब नहीं समझा कि आखिर वह किस आवश्यक काम से निकले हैं। पुलिस की इस चूक से संक्रमण के फैलने से भी इन्कार भी नहीं किया जा सकता है। तीन महीने पहले तक पुलिस बिना मास्क पहने निकले लोगों से सौ-सौ रुपये जुर्माना वसूल करती थी। शनिवार को चौक, जीजीआइसी व सदर तहसील के सामने पंजाबी मार्केट मोड़़, श्रीराम तिराहा, राजापाल टंकी चौराहा, ट्रेजरी चौराहा, आंबेडकर चौराहा, भंगवा चुंगी चौराहा, सदर मोड़ चौराहा पर सिर्फ ट्रैफिक पुलिस के होमगार्ड मुस्तैद दिखे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.