Move to Jagran APP

राइस मिल संचालक को बदमाशो ने मारी गोली, गंभीर

संसू लालगंज कोतवाली लालगंज के जलेसरगंज बाजार में राइस मिल संचालक को नकाबपोश बदमाशों ने

By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Sep 2021 05:06 PM (IST)Updated: Sun, 05 Sep 2021 05:06 PM (IST)
राइस मिल संचालक को बदमाशो ने मारी गोली, गंभीर
राइस मिल संचालक को बदमाशो ने मारी गोली, गंभीर

संसू, लालगंज : कोतवाली लालगंज के जलेसरगंज बाजार में राइस मिल संचालक को नकाबपोश बदमाशों ने गोली मार दी। मौके से तीनों बदमाश भाग निकले। घायल व्यापारी को स्वजन इलाज के लिए प्रयागराज ले गए हैं।

loksabha election banner

जलेसरगंज निवासी राम प्रसाद केसरवानी की जलेसरगंज बाजार में ही हरिओम ट्रेडर्स नाम से राइस मिल है। वह इकलौते बेटे मनीष केसरवानी के साथ राइस मिल का संचालन करते हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे मनीष केसरवानी राइस मिल के सामने तख्त पर बैठे थे। उसके आस-पास राइस मिल में काम करने वाले करीब दर्जन भर कर्मचारी भी बैठे हुए थे। इसी दौरान महेशगंज की ओर से बाइक सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। हेलमेट पहने एक बदमाश बाहर रुक गया। मास्क पहने दो बदमाश दुकान के अंदर गए। कोई कुछ समझ पाता, इससे पहले ही एक बदमाश ने तमंचा निकालकर मनीष पर फायर कर दिया। पेट में गोली लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। दो बदमाश बाइक से रामपुरबावली की ओर भाग निकले। जबकि, तीसरा उस बाइक पर नहीं बैठ सका तो पैदल ही मौके से भाग निकला। पैदल भाग रहे बदमाश को राइस मिल के मजदूरों व आसपास के लोगों ने दबोच लिया और मारने पीटने लगे, लेकिन बदमाश किसी तरह अपने को बचाकर पास खड़े जलेसरगंज के कोटेदार रईस की कनपटी पर तमंचा सटाकर उनकी बाइक छीन लिया और रामपुरबावली की ओर भाग निकला। जानकारी मिलते ही स्वजन मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस से घायल को स्थानीय अस्पताल ले गए। वहां से स्वजन उसे इलाज के लिए प्रयागराज लेकर चले गए। सूचना पर एसपी सतपाल अंतिल मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि व्यापारी को गोली मारने की घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

- कई दिनों से रेकी कर रहे थे बदमाश: व्यापारी मनीष को गोली मारकर घायल करने वाले बदमाश कई दिनों से रेकी कर रहे थे। घायल व्यापारी के मुनीम विकास चंद्र यादव ने बताया कि कई दिनों से कुछ युवक दुकान पर आ रहे थे और चावल की खरीद को लेकर सैंपल लेकर चले जाते थे। मुनीम के अनुसार रविवार सुबह करीब 8:45 बजे एक युवक राइस मिल पर पहुंचा और व्यापारी मनीष को पूंछा। मुनीम ने बताया कि वह नौ बजे तक आएंगे। यह सुनकर वह बिना कुछ कहे लौट गया। इसके करीब 15 मिनट बाद घटना हो गई।

- धरने पर बैठे आक्रोशित व्यापारी

गोली मारकर घायल करने की घटना से व्यापारियों में आक्रोश बढ़ गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष गौरव केसरवानी, उपाध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में आक्रोशित व्यापारी पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए 24 घंटे में बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। एएसपी के आश्वासन पर लोग किसी तरह माने व ज्ञापन सौंपा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.