Move to Jagran APP

आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का आदर्श मूल्य आज भी अनुकरणीय : डीएम

आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में कई आयोजन किये गए। रामजानकी एवं हनुमान मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ हुआ। जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार शनिवार को मां बेल्हा देवी मंदिर में पहुंचकर वाल्मीकि रामायण पाठ में सम्मिलित हुये। इस दौरान उन्होंने राम जानकी मंदिर व मां बेल्हा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:54 PM (IST)
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का आदर्श मूल्य आज भी अनुकरणीय : डीएम
आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का आदर्श मूल्य आज भी अनुकरणीय : डीएम

जासं, प्रतापगढ़ :आदि काव्य रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती को भव्य रूप से मनाया गया। इस अवसर पर जनपद में कई आयोजन किये गए। रामजानकी एवं हनुमान मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलन तथा माल्यार्पण के साथ ही रामायण का पाठ हुआ। जिलाधिकारी डॉ. रूपेश कुमार शनिवार को मां बेल्हा देवी मंदिर में पहुंचकर वाल्मीकि रामायण पाठ में सम्मिलित हुये। इस दौरान उन्होंने राम जानकी मंदिर व मां बेल्हा देवी मंदिर में पूजा-अर्चना किया। इसके साथ ही महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि भारतीय संस्कृति, सामाजिक मूल्यों, मानव मूल्यों एवं राष्ट्र मूल्यों के चितक थे। जिन्होने रामायण जैसे सांस्कृतिक महाकाव्य की रचना की, जिसके माध्यम से मानव मूल्य गढ़ने में आज भी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है। महर्षि वाल्मीकि का आदर्श मूल्य आज भी अनुकरणीय है। महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं। उन्होंने वि‌र्श्व प्रसिद्ध कालजई कृति रामायण महाकाव्य की रचना श्री राम के जीवन काल में की। महर्षि वाल्मीकि विश्व के आदि कवि हैं, जिनके द्वारा रचित रामायण वि‌र्श्व के आदि ग्रन्थ के रूप में आज भी पूज्यनीय है। जो व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्रि्वक स्तर पर मागदर्शन का आधार है। जिलाधिकारी ने देवघाट स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित पाठ कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अश्रि्वनी कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) शत्रोहन वैश्य, उपजिलाधिकारी सदर मोहन लाल गुप्ता, जिला सूचना अधिकारी विजय कुमार सहित अन्य संभ्रात लोग उपस्थित रहे। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर जनपद के रामजानकी मंदिर, बेल्हा देवी धाम, वाल्मीकि मंदिर दहिलामऊ, देवघाट मंदिर, हनुमान मंदिर, उड़ैयाडीह तिराहा पट्टी, श्रीराम शिव मंदिर अमरगढ़, बाराही देवी धाम स्थित राम मंदिर, स्टेट बैंक के सामने रानीगंज, हनुमान मंदिर लखेरा सांगीपुर, हनुमान मंदिर लालगंज तथा गंगा जी के किनारे कालाकांकर मंदिर में रामायण पाठ, भजन कीर्तन एवं दीपदान किया गया। जनपद में महर्षि वाल्मीकि जयन्ती के कार्यक्रम को भव्यता पूर्ण रूप से संपन्न कराये जाने के लिए जिलाधिकारी ने मंदिरों में नोडल अधिकारियों की तैनाती की थी। महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर शनिवार को नगर के बेल्हा देवी धाम में सुंदर कांड का आयोजन हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह व ईओ मुदित सिंह आदि कार्यक्रम में शामिल हुए। अध्यक्ष व ईओ ने कहा कि महर्षि बाल्मीकि का आदर्श मूल्य आज भी अनुकरणीय है।

prime article banner

-----------

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर हुये विविध आयोजन, वितरित हुआ प्रसाद

संसू, लालगंज : नगर के तहसील रोड स्थित हरिहरमंदिर में शनिवार को महर्षि बाल्मीकि की जयंती पर बाल्मीकि कृत रामायण व सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया। नगर पंचायत कार्यदायी संस्था द्वारा आयोजित जयंती कार्यक्रम में महर्षि बाल्मीकि की प्रतिमा पर एसडीएम राम नारायण व सीओ जगमोहन तथा नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता द्विवेदी ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का संयोजन अधिशाषी अधिकारी सुभाषचंद्र सिंह ने किया। विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने महर्षि बाल्मीकि के समसरता तथा न्याय व धर्मपथ की अवधारणा पर प्रकाश डाला। हवन पूजन मे जुटे स्थानीय लोगों ने भी भगवान श्रीराम व हनुमंतलला का महाप्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर सीओ जगमोहन, तहसीलदार पदमेश श्रीवास्तव, कोतवाल संजय यादव, सभासद बृजेन्द्र पाण्डेय, दिवाकर दुबे, विकास तिवारी, रिकू मिश्र, संजीत तिवारी, श्रीकांत मिश्र, पप्पू तिवारी, मुरलीधर तिवारी, पं. अशोक तिवारी, भूपेन्द्र तिवारी काजू, सौरभ शास्त्री आदि रहे।

------

कालाकांकर गंगा घाट पर सुंदरकांड का आयोजन

संसू, परियावां: बाल्मीकि जयंती के अवसर पर डीएम के आदेश पर शनिवार को कालाकांकर गंगा घाट पर खंड विकास अधिकारी अपर्णा सैनी की अगुवाई में घाट के किनारे बने राम मंदिर पर सुंदरकांड का आयोजन किया गया। जहां पर पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने भी सहभागिता दर्ज करते हुए सुंदरकांड पाठ का हिस्सा बनी रही। वहीं इस दौरान ब्लाक कर्मियों के साथ ही कुंवर मनीष सिंह, डा. घनश्याम यादव, विजय शुक्ला, दीपक कुमार, आरबी कुशवाहा, माया शंकर तिवारी, मनदीप साहू, विपिन नागर, रवि जायसवाल, गौरव अग्रहरी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.