Move to Jagran APP

सियार व नील गाय के बच्चे को अजगर ने निगला

जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर ने सियार व नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। पहली घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौखाड़ी गंगादीन का पुरवा गांव की है। यहां रविवार शाम लगभग चार बजे गांव के छेदी लाल के धान के खेत में सियार के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने देखा तो एक विशालकाय अजगर जीवित सियार को अपनी गिरफ्त में ले रखा था।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 10:18 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 05:06 AM (IST)
सियार व नील गाय के बच्चे को अजगर ने निगला
सियार व नील गाय के बच्चे को अजगर ने निगला

रानीगंजकैथौला/कुंडा : जिले के दो अलग-अलग स्थानों पर अजगर ने सियार व नीलगाय के बच्चे को निगल लिया। पहली घटना लालगंज कोतवाली क्षेत्र के गौखाड़ी गंगादीन का पुरवा गांव की है। यहां रविवार शाम लगभग चार बजे गांव के छेदी लाल के धान के खेत में सियार के चिल्लाने की आवाज पर ग्रामीण दौड़े। ग्रामीणों ने देखा तो एक विशालकाय अजगर जीवित सियार को अपनी गिरफ्त में ले रखा था। अपने को छुड़ाने को सियार छटपटा रहा था। कुछ देर तक ग्रामीणों ने भी अजगर से सियार को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। गांव के भारत यादव ने वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना पर वनकर्मी पहुंचे, लेकिन तब तक अजगर की गिरफ्त में आए सियार की मौत हो चुकी थी। इसी प्रकार मानिकपुर थाना क्षेत्र के नया का पुरवा गांव में रविवार की शाम करीब पांच बजे देवरी बाग निवासी रामनिवास मौर्य के खेत में एक विशालकाय अजगर नील गाय के बच्चे को निगल गया। यह देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। जानकारी होने पर गांव के दर्जनों लोग वहां पहुंच गए। ग्रामीण उस विशालकाय अजगर से नील गाय के बच्चे को छुड़ाने का प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। मानिकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी वन विभाग को दी। देर शाम तक वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.