घर गिरने से किशोरी की मौत, तीन घायल
संसू, कुंडा : खाना खाते समय घर गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घ
संसू, कुंडा : खाना खाते समय घर गिरने से एक किशोरी की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। कोतवाली क्षेत्र के स्थानीय कस्बा गड़रियन का पुरवा निवासी श्रीराम पुत्र राम कृपाल के परिजन गुरुवार की शाम खाना खा रहे थे। खाना खाकर छोटा बेटा दस साल का अनुज जैसे ही हाथ धोने बाहर निकला तभी अचानक उनका पक्का मकान ढह गया। उसमें श्रीराम उसकी पत्नी लक्ष्मी, बेटा अनुराग, बेटी सविता 17 दब गए। यह देख श्रीराम के छोटे भाई राम लाल ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। आनन फानन में सभी को मलबे से बाहर निकाला गया। इसमें सविता की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पति, पत्नी व बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। श्रीराम के पिता राम कृपाल अपनी पत्नी शिवपती के साथ छोटी चकिया गांव में रहकर खेती बारी का काम देखता है। घटना की जानकारी होने पर वह भी मौके पर आ गया। चेयरमैन कुंडा सीमा यादव ने मौके पर पहुंचीं व 50 हजार की मदद दी। रेलवे लाइन पर मिला युवक का शव
संसू, कुंडा : हथिगवां थाना क्षेत्र के भदरी बिसहिया के समीप रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव ग्रामीणों ने देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।