Move to Jagran APP

किसान मेले में तकनीकी खेती के बताए गए गुर

किसान कल्याण मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित मेले में कृषि वैज्ञानिक डा. अमित बरनवाल ने किसानों को उन्नतशील खेती के गुर बताए। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकी के जरिए खेती से आय बढ़ाने कृषि लागत कम करने तथा कार्बनिक खेती करने की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी दिनेश यादव ने विकास खंड की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला।

By JagranEdited By: Published: Thu, 21 Jan 2021 10:57 PM (IST)Updated: Thu, 21 Jan 2021 10:57 PM (IST)
किसान मेले में तकनीकी खेती के बताए गए गुर
किसान मेले में तकनीकी खेती के बताए गए गुर

संसू, संग्रामगढ़ : किसान कल्याण मिशन के तहत कृषि विभाग द्वारा आयोजित मेले में कृषि वैज्ञानिक डा. अमित बरनवाल ने किसानों को उन्नतशील खेती के गुर बताए। उन्होंने किसानों को आधुनिक तकनीकी के जरिए खेती से आय बढ़ाने, कृषि लागत कम करने तथा कार्बनिक खेती करने की जानकारी दी। खंड विकास अधिकारी दिनेश यादव ने विकास खंड की सभी महत्वपूर्ण योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भूमि संक्षरण अधिकारी विनोद कुमार यादव, जिला मत्स्याधिकारी जय घोष, महेंद्र प्रताप सिंह ने भी खेती से जुड़े अपने विचार रखे। मेले में करीब 440 किसानों ने सहभागिता की। प्रगतिशील किसान आशीष शुक्ल, देवेंद्र कुमार, सुनील द्विवेदी आदि ने अपने कृषि से जुड़े व्यक्तिगत अनुभव को साझा किया। किसानों के लिए मेले में कृषि विभाग, एनआरएलएम, लघु सिचाई विभाग, पशुपालन विभाग, बाल विकास परियोजना, मृदा परीक्षण प्रयोगशाला, मत्स्य विभाग आदि संस्थाओं ने अपने-अपने स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक करने में सहयोग दिया। इससे पूर्व किसान मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व ब्लाक प्रमुख पुष्पा देवी ने किया। उन्होंने किसानों को आधुनिकतम तकनीकि से खेती करने को प्रेरित किया। संचालन कृषि तकनीकी सहायक कैलाश सिंह ने किया।

loksabha election banner

कृषि विभाग के प्रभारी जैदुल हुसैन ने आभार जताया। इस मौके पर सुमित कुमार, प्रदीप कुमार मौर्य, आशुतोष श्रीवास्तव, दुर्गेश मिश्र, श्रवण पटेल, जितेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।

-

वैज्ञानिक तरीके की खेती को अपनाएं किसान: हरिओम

संसू, बाबागंज : बाबागंज ब्लाक में गुरूवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे भाजपा जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्रा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वैज्ञानिक तरीके की खेती अपनाएं, भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार के किसान कल्याणकारी योजनाएं कृषि विभाग द्वारा संचालित हो रही हैं। इसका आप लोग पूर्णरूपेण लाभ उठाएं। कृषि विज्ञानी प्रशांत उपाध्याय ने कृषि के आधुनिक तकनीक की जानकारी दी। इस मौके पर मत्स्य पालन, लघु सिचाई विभाग (अवर अभियंता राम अंजोर पांडेय), सहकारिता विभाग(अंजनी कुमार मिश्र),स्वास्थ्य विभाग (फैज अहमद स्वास्थ्य पर्यवेक्षक)उद्यान विभाग( सत्य भान सिंह),पशुपालन विभाग(भानु प्रताप सिंह) ने अपने-अपने स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक किया।

-----

ब्लाक स्तरीय कृषि मेले का आयोजन

संसू, ढकवा बाजार : आसपुर देवसरा के विकास खंड परिसर में गुरूवार को कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह के प्रतिनिधि विनोद कुमार पांडेय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। किसानों को आज बिचौलियों और साहूकारों के चुंगल से छुटकारा मिल चुका है।

मेले में कृषि विशेषज्ञों ने खेती की उन्नत फसल के गुर बताये। किसानों को कृषि यंत्रों पर छूट और सोलर पंप की जानकारी भी दी गई। पशुपालन विभाग सहित कई कंपनियों ने स्टाल लगाकर किसानों को डेमो दिया। अध्यक्षता जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य देवेंद्र प्रताप सिंह ने किया संचालन राम प्रकाश पांडेय ने किया। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी डॉ अश्वनी सिंह, एडीओ पंचायत विजय कुमार शुक्ला, ऊर्जा अधिकारी संदीप शुक्ला, जिला प्रशिक्षण अधिकारी देवेंद्र प्रताप सिंह, पशु चिकित्सा अधिकारी आसपुर देवसरा चंद सेन गुप्ता, जगदीश प्रसाद मिश्र , देवेंद्र प्रताप सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

-------------

मशरूम की खेती से समृद्ध हो सकते हैं किसान

संसू, दीवानगंज : किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत गुरुवार को बाबा बेलखरनाथ धाम ब्लाक प्रांगण में उप कृषि निदेशक डॉ रघुराज सिंह की अध्यक्षता में किसान मेला एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें क्षेत्र से आए किसानों को कृषि वैज्ञानिकों द्वारा कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार मौर्य ने कहा कि मशरूम की खेती कर किसान समृद्ध हो सकते हैं। उन्होंने मशरूम की खेती के बारे में किसानों को विस्तार से बताया। नीरज मिश्रा ने फसल सुरक्षा, राजकीय कृषि बीज भंडार प्रभारी कमालुद्दीन ने आए हुए किसानों को बीज वितरण और डीबीटी की जानकारी दी। कार्यक्रम के अतिथि के रूप में कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि विनोद पांडेय रहे। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलाकांत यादव, बीडीओ प्रतीक सिंह, बृजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ छोटे भैया,बीटीएम राजकुमार सिंह,डा एके वर्मा,चित्रसेन सिंह,अरुण कुमार पांडेय, मंडल अध्यक्ष लवलेश पांडेय,भूमि संरक्षण अधिकारी डा रमेश चंद्र,जेपी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.