रंगदारी मांगने वाले सपा नेता को फिर किया फोन
रंगदारी मांग रहे बदमाश ने सपा नेता को फिर शुक्रवार को दर्जन भर फोन किया। अनजान नंबर देखकर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस बारे में सपा नेता ने सीओ सिटी को जानकारी दी है। पुलिस सर्विलांस से बदमाश का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है। शहर के अजीतनगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता रोहित मिश्र समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्हें पखवारे भर से एक बदमाश अलग-अलग नंबर से फोन करके एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है।
संवाद सूत्र, प्रतापगढ़ : रंगदारी मांग रहे बदमाश ने सपा नेता को फिर शुक्रवार को दर्जन भर फोन किया। अनजान नंबर देखकर उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इस बारे में सपा नेता ने सीओ सिटी को जानकारी दी है। पुलिस सर्विलांस से बदमाश का सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
शहर के अजीतनगर मोहल्ला निवासी अधिवक्ता रोहित मिश्र समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हैं। उन्हें पखवारे भर से एक बदमाश अलग-अलग नंबर से फोन करके एक लाख रुपये रंगदारी मांग रहा है। पैसा न देने पर बीच शहर में गोली मारने की धमकी दे रहा है। रोहित का कहना है कि गुरुवार को वह लखनऊ में थे। दोपहर अनजान नंबर से बदमाश ने पैसा न देने भीड़ के बीच गोली मारने की धमकी दे रहा है। रोहित ने भुलियापुर के एक बदमाश के भाई पर शक जताते हुए शिकायत सीओ से की। इस बीच उन्हें शुक्रवार को सुबह करीब 10 बजे अनजान नंबर से दर्जन भर फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। इसकी शिकायत उन्होंने सीओ से फिर की। इस बारे में सीओ सिटी अभय पांडेय का कहना है कि भुलियापुर के जिस बदमाश पर शक जताया गया था, वह फोन करने से इन्कार कर रहा है। सर्विलांस से बदमाश का सुराग लगाया जा रहा है।