सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जिलाध्यक्ष पर लाकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविदपुर व परसद गांव के पीड़ित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता देने के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे। उनके साथ अन्य नेता भी जुटे।
संसू, पट्टी : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविदपुर व परसद गांव के पीड़ित ग्रामीणों को आर्थिक सहायता देने के लिए सपा के राष्ट्रीय सचिव पहुंचे। उनके साथ अन्य नेता भी जुटे। सूचना पर फोर्स के साथ एएसपी पूर्वी व एसडीएम भी वहां पहुंच गए। उन्होंने तुरंत उक्त स्थान को खाली करने का निर्देश दिया। इसके बाद सपा के नेता व कार्यकर्ता चले गए। इस मामले में देर शाम सपा के राष्ट्रीय महासचिव व जिलाध्यक्ष पर लॉकडाउन उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया।
रविवार को दिन में 11:00 बजे नगर के बाईपास स्थित एक नवनिर्मित विद्यालय में सपा कार्यकर्ता एकत्र हुए। लगभग 11:30 बजे राष्ट्रीय सचिव अखिलेश कटियार, जिला अध्यक्ष छविनाथ यादव भी पहुंचे। वे आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के गोविदपुर व परसद गांव में 22 मई को दो पक्षों में हुए विवाद के बाद पीड़ित ग्रामीणों की आर्थिक मदद की तैयारी में लगे हुए थे।
हिस्ट्रीशीटर ने थाने पर किया हंगामा, हुआ बेहोश
संसू, संडवा चंद्रिका : मारपीट के आरोपित हिस्ट्रीशीटर ने पूछताछ के दौरान थाने में हंगामा किया और बेहोश हो गया। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। आनन-फानन इलाज कराकर पुलिस ने उसे घर छोड़ दिया।
अंतू थाना क्षेत्र के रघईपुर (तिवारीपुर) गांव निवासी रामनरेश सरोज और थाने के हिस्ट्रीशीटर कुंभकरण सरोज उर्फ अभिषेक में जमीन का विवाद चल रहा है। इसे लेकर शुक्रवार को दोनों लोगों के बीच मारपीट हुई थी। रविवार को शाम करीब चार बजे पुलिस कुंभकरण को थाने ले गई थी। पुलिस के दौरान उसने हंगामा शुरू कर दिया। थोड़ी देर में वह गिरा और बेहोश हो गया। यह देख पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए।
किशोरी से युवक ने की छेड़छाड़
संसू, संडवा चंद्रिका : अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का स्वास्थ्य काफी दिनों से खराब चल रहा है। आरोप है कि शुक्रवार को वह बाग में थी। तभी गांव के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता की मां ने घटना की तहरीर पुलिस को दी।