सबद-कीर्तन के साथ सिख समाज ने मनाई बैशाखी
शहर के गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज व गुरुद्वारा सिंह सभा पंजाबी कालोनी में खालसा साजना दिवस( बैशाखी ) का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन कराइस अवसर दोनों गुरुद्वारों में मंगलवार की रात कीर्तन दरबार सजाए गए। ज्ञानी विपिन प्रीत सिंह व ज्ञानी मनोहर सिंह ने अपने जत्थे के साथ सबद-कीर्तन गायन किया। बैसाखी के बारे में बताया के िइसी दिन 1699 को गुरुगोविद सिंह ने आनंदपुर साहिब खालसा पंथ की स्थापना की थी।
जासं, प्रतापगढ़ : शहर के गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज व गुरुद्वारा सिंह सभा पंजाबी कालोनी में खालसा साजना दिवस( बैशाखी ) का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। कोरोना गाइडलाइन कराइस अवसर दोनों गुरुद्वारों में मंगलवार की रात कीर्तन दरबार सजाए गए। ज्ञानी विपिन प्रीत सिंह व ज्ञानी मनोहर सिंह ने अपने जत्थे के साथ सबद-कीर्तन गायन किया। बैसाखी के बारे में बताया के िइसी दिन 1699 को गुरुगोविद सिंह ने आनंदपुर साहिब खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस अवसर पर नवजन्मे बच्चों को अमृत पान कराया गया। नामकरण भी किया गया। रात कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें बाहर से आए गुरबीर सिंह ने अपने जत्थे के साथ कीर्तन कर सभी को मंत्रमुग्ध किया। अंत मे सरदार मंजीत सिंह गोविद ने रागी जत्थे को सिरोपा दे कर सम्मानित किया। देर रात तक कीर्तन चलता रहा। अंत मे अरदास उपरांत सभी ने प्रसाद गुरु का लंगर एक पात में बैठकर ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरदार गुरुचरण सिंह, मंजीतसिंह छाबड़ा, पृथ्वीपाल सिंह, अमोलक सिंह, गुरसेवक सिंह, उजागर सिंह, जिम्मी, जगमीत सिंह आदि रहे।
--
छाबड़ा बने नानकशाही के प्रधान
जासं, प्रतापगढ़ : शहर के गुरुद्वारा नानकशाही बाबागंज का नया प्रधान सरदार मंजीत सिंह छाबड़ा को चुना गया है। विशेष कीर्तन दरबार में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व संगत की सहमति से छाबडा को गुरूद्वारा नानकशाही का नया प्रधान चुना गया। उन्हे संगत की तरफ से मंजीत सिंह गोविद ने माला पहनाई। कुछ दिन पहले प्रधान सरदार सुरेंद्र सिंह छाबडा का निधन हो गया था। तब से पद खाली था। प्रधान बनने के बाद छाबड़ा ने कहा कि वह ईमानदारी व गुरु एवम संगत के प्रति पूरी निष्ठा से समाज के सभी कार्य करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से सरदार वसिदर सिंह,करमजीत सिंह, निर्मल सिंह, सुरेंद्र सिंह, जगमीत सिंह,, कुलविदर सिंह नीटू, परमप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह व सुरजीत सिंह आदि बहुत लोग रहे।