घर के पास खड़े युवक को मारी गोली, गंभीर
जिले में मंगलवार को सांगीपुर के बाद एक और गोली कांड हो गया। यह दूसरी वारदात महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में शाम करीब 630 बजे हुई। जहां घर के सामने खड़े एक युवक को हमलावरों ने पेट में गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक है।
संसू, कुंडा : जिले में मंगलवार को सांगीपुर के बाद एक और गोली कांड हो गया। यह दूसरी वारदात महेशगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में शाम करीब 6:30 बजे हुई। जहां घर के सामने खड़े एक युवक को हमलावरों ने पेट में गोली मार दी। उसकी हालत नाजुक है।
लक्ष्मीगंज बाजार निवासी शिव कुमार गुप्ता (28) पुत्र गयादीन गुप्ता मुंबई में एक मिल में मजदूरी करता है। कुछ माह से घर पर रह रहा है। मंगलवार की शाम वह अपने घर के पास खड़ा होकर पड़ोस के मनोज केसरवानी के साथ बातचीत कर रहा था, तभी झींगुर गांव की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। बदमाशों के तमंचे से निकली गोली शिव कुमार के पेट में जा धंसी। गोली लगने के बाद वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो बदमाश फायरिग करते हीरागंज की तरफ भाग निकले। आसपास के लोगों ने निजी वाहन से घायल को उपचार के लिए हीरागंज स्थित एक निजी नर्सिग होम में ले जाकर भर्ती कराया। कुछ देर में पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी करते हुए घायल शिव की हालत गंभीर होते देख इलाज के लिए प्रयागराज एसआरएन लेकर रवाना हो गई। एसओ अमर नाथ राय का कहना है कि बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की गई है। उनकी तलाश की जा रही है। युवक को गोली क्यों मारी गई, यह पता लगाया जा रहा है। युवक से कुछ प्रारंभिक जानकारी मिली है, जिस पर काम किया जा रहा है।