सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया गणतंत्र दिवस
संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले बच्चों ने अपने हाउस के सहयोगियों के साथ भव्य परेड में मुख्य अतिथि सिस्टर एनी को सलामी दी। राष्ट्रप्रेम से युक्त गीत नृत्य लोकगीत राष्ट्रगीत लघु नाटिका की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य फादर आनंद केवी जान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गणतंत्र के बारे में बताया। इस अवसर पर राजेश कुमार दुबे आशीष त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे।
संसू, प्रतापगढ़ : संत एंथोनी इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले बच्चों ने अपने हाउस के सहयोगियों के साथ भव्य परेड में मुख्य अतिथि सिस्टर एनी को सलामी दी। राष्ट्रप्रेम से युक्त गीत, नृत्य, लोकगीत, राष्ट्रगीत, लघु नाटिका की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य फादर आनंद केवी जान ने अतिथियों का स्वागत करते हुए गणतंत्र के बारे में बताया। इस अवसर पर राजेश कुमार दुबे, आशीष त्रिपाठी सहित अन्य मौजूद रहे। गौरा प्रतिनिधि के अनुसार गणतंत्र दिवस पर विहिप व भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्थल कहला पर ध्वजारोहण कर श्रद्धा सुमन अर्पित कर अमर शहीदों को नमन किया। अमर शहीदों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया। इसमें चंदन मिश्रा, प्रशांत तिवारी, सोनू दूबे, शुभम तिवारी, अंकित पांडेय, संजय मिश्र मौजूद रहे। विपणन केंद्र रामापुर गौरा के कार्यालय एमआई विश्वकांत व्यास ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान यहां मदन गुप्ता, प्रमोद सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
---------
मेजर अविनाश ने बढ़ाया बेल्हा का गौरव
संसू, कुंडा : सेना के जवान को सम्मानित किए जाने पर स्वजनों में खुशी की लहर है। महेशगंज थाना क्षेत्र के कुड़वारा गांव निवासी मेजर अविनाश पांडेय पुत्र लेफ्टिनेंट कर्नल घनश्याम पांडेय अरुणांचल प्रदेश में पांच कुमांऊ रेजीमेंट में तैनात हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संगठन में सेवा के दौरान कांगों देश में चल रहे सशस्त्र संघर्ष के बीच फंसे असंख्य नागरिकों की जान बचाई थी। साथ ही 40 हथियार बंद विद्रोहियों को आत्म समर्पण कराया था। उनके इस अदम्य साहस को संयुक्त राष्ट्र संगठन ने बखूबी सराहा था। इस बहादुरी के लिए उनको 26 जनवरी 2021 को नई दिल्ली में आयोजित परेड में सेना मेडल शौर्य से नवाजा गया। बेटे को सम्मान मिलने की जानकारी होने पर मां अराध्या पांडेय, बहन अंजली समेत स्वजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं बेल्हा का गौरव एक बार फिर बढ़ गया।