सिनेमा रोड से कपूरा चौराहे तक नाले के निर्माण से मिली राहत
गर के सिनेमा रोड के सामने से कपूर चौराहा तक जर्जर नाला तोड़कर नया बनाया गया। इसमें एक करोड़ से अधिक की लागत से काम हुआ। इससे वाडरें में जलभराव की समस्या दूर हो गई है। नाले का निर्माण न होने से बरसात के दिनों में घरों में जलभराव होता था। सड़कें पानी में डूबी रहती थी।
प्रतापगढ़ : नगर के सिनेमा रोड के सामने से कपूर चौराहा तक जर्जर नाला तोड़कर नया बनाया गया। इसमें एक करोड़ से अधिक की लागत से काम हुआ। इससे वाडरें में जलभराव की समस्या दूर हो गई है। नाले का निर्माण न होने से बरसात के दिनों में घरों में जलभराव होता था। सड़कें पानी में डूबी रहती थी। नागरिकों की सहूलियत के लिए पालिका प्रशासन इसका निर्माण कराया गया।
नगर पालिका क्षेत्र के बाबागंज स्थित सिनेमा रोड के सामने से कपूर चौराहे तक आधे किमी की दूरी तक नाले का निर्माण हो गया है। नाले को एक मीटर 20 सेंमी चौड़ा बनाया गया है। फरवरी माह से काम शुरू हो गया, जो अब पूरा हो गया। नाले के निर्माण के लिए एक करोड़ आठ लाख रुपये का टेंडर हुआ था। नाले का निर्माण होने से मकंद्रूगंज, पल्टन बाजार, गल्ला मंडी सहित अन्य कई वार्ड में जलभराव की समस्या दूर हो गई। नाले के निर्माण से वार्ड के लोग राहत महसूस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि उक्त नाला 40 साल पहले बनाया गया था। जो जर्जर हो गया था। बरसात को छोड़िए सामान्य दिनों में घरों का पानी जब नाले में गिरता था तो वह वहीं डंप हो जाता था। टूटे नाले के चलते पानी दुकानों व घरों के सामने इकट्ठा रहता था। बरसात में तो नाले का कचरा घरों में आ जाता था। यहां तक की मलबा आने से लोगों का काफी सामान बर्बाद हो जाता था। खासकर बिस्तर व गृहस्थी का सामान अधिक बेकार होता था। वहीं नाले का निर्माण होने से अब लोग राहत में हैं। ईओ मुदित सिंह ने बताया कि नाले का निर्माण हो गया है। इससे अब वार्ड में जलभराव की समस्या दूर हो गई है। नाले को नियमित रूप से साफ भी कराया जा रहा है। नाले को कवर्ड भी किया जा रहा है।