Move to Jagran APP

राम भक्तों ने मनाई दिवाली, हर कोने में जयकारे

प्रभु राम का मंदिर बनना शुरू हुआ तो बेल्हा मगन हो गया। यहां के घर-घर में राम जी की स्तुति गाई जाने लगी। सांझ ढली तो दीये जल उठे। पूरा जिला भक्ति आस्था व आनंद के प्रकाश से अलौकित हो उठा।

By JagranEdited By: Published: Thu, 06 Aug 2020 06:25 AM (IST)Updated: Thu, 06 Aug 2020 07:04 AM (IST)
राम भक्तों ने मनाई दिवाली, हर कोने में जयकारे
राम भक्तों ने मनाई दिवाली, हर कोने में जयकारे

जागरण संवाददाता, प्रतापगढ़ : प्रभु राम का मंदिर बनना शुरू हुआ तो बेल्हा मगन हो गया। यहां के घर-घर में राम जी की स्तुति गाई जाने लगी। सांझ ढली तो दीये जल उठे। पूरा जिला भक्ति, आस्था व आनंद के प्रकाश से अलौकित हो उठा।

loksabha election banner

दो दिन पहले से ही लोग पांच अगस्त का इंतजार कर रहे थे। जिले के कोने-कोने में केसरिया झंडियां लहराने लगी थीं। मंदिरों में रंग-रोगन होने लगा। चौराहों, तिराहों, बाजारों में लोग बस इसी की बात कर रहे थे। जब वह बेला आई तो लोग भाव विभोर हो गए। राम मय होकर वह भजन-कीर्तन और राम चरित मानस का पाठ करने लगे। ढोल, मंजीरा, झांझ बजाकर मगन होकर राम का बखान किया। शहर तो शहर गांव-गांव में अयोध्या नगरी सा उल्लास दिखा। मर्यादा पुरुषोत्तम का मंदिर बनने की प्रसन्नता में बेल्हा का जन-जन आनंदित हो गया। भजन में उनका आनंद के स्वर झंकृत हो उठे। रोम-रोम हर्षित हो गया। राम दरबार सजाकर दीये जलाए गए। दिवाली मनाकर वह बहुत सुख की अनुभूति किए। राम की महिमा गाई और उत्सव मनाया। यह कोरोना न होता तो जन उल्लास की गूंज इससे कई गुना अधिक होती। तब पुलिस-प्रशासन के लिए भी यह दिन चुनौती वाला होता।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.